फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

पहले खोद डाली सड़क, अब कह रहे ट्रैफिक रोक दो

Mon, 13 Jan 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
सड़क खोद दिए जाने से लोगों को हो रही है परेशानी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

जल निगम और सेतु निगम की मांग पर एसपी ट्रैफिक ने डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

कहा- जगह-जगह निर्माण से बढ़ गया दबाव, यातायात संभालना हुआ मुश्किल

बरेली। सीवर लाइन डालने और पुल बनाने को शहर में जगह-जगह मनमाने तरीके से खुदाई कर दी गई है। मगर चौपुला पर तीन ओर खुदाई होने के चलते यातायात नियंत्रित करना मुश्किल हो गया है। अब सेतु निगम और जल निगम ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर हादसों की आशंका के चलते भारी वाहनों का आवागमन रोकने को कहा है। इस पर एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने डीएम को पत्र लिखकर इस मामले में निर्णय लेने को कहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों की वजह से पहले ही यातायात का दबाव है। सड़क बंद करने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाएगी।
इन दिनों चौकी चौराहे से चौपुला, चौपुला से मालगोदाम रोड और चौपुला से पटेल चौक की ओर सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने के साथ ही पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस वजह से मालगोदाम रोड पूरी तरह से बंद है। चौपुला से चौकी चौराहा रोड की एक साइड बंद है और चौपुला से पटेल चौक की ओर सड़क का आधा हिस्सा घिरा हुआ है। सेंट्रल सीवर लाइन की गहरी खुदाई के चलते भारी वाहन गुजरने से हर समय खतरे की आशंका भी बनी हुई है। इस पर नगर आयुक्त के निर्देश पर जल निगम ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर भारी वाहनों का प्रवेश रुकवाने को कहा था। वहीं, सेतु निगम ने भी काम की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रैफिक ब्लॉक करने को पत्र लिखा।
विज्ञापन

यह दोनों पत्र मिलने के बाद एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने डीएम को पत्र भेजकर शहर के ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए उचित आदेश करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर की कई सड़कों पर एक साथ खुदाई और निर्माण कार्य होने से ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ गया है। ट्रैफिक कंट्रोल करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जल निगम और सेतु निगम को एक-एक कर अपने कार्य करने चाहिए। इससे एक समय में एक ही सड़क पर दबाव रहेगा और अन्य सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल करने में आसानी होगी। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने में कटी पानी की लाइन
मालगोदाम रोड पर सीवर लाइन डालने के दौरान पानी की पाइप लाइन भी कट गई हैं। मगर जल निगम ने अब तक इन्हें दुरुस्त नहीं किया है। इस वजह से आसपास के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पुलिस लाइन की तरफ से सुभाषनगर को जाने वाले नाले को भी बाधित कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने जल निगम अफसरों को यह सारी समस्याएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed