{"_id":"5df3e83a8ebc3e87f440beb6","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3879210156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा तो बनाया टायलेट का नहीं किया इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा तो बनाया टायलेट का नहीं किया इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल 20 दिसंबर को फिर शहर के दौरे पर आ रहे हैं और शुक्रवार को ठंड ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया। इसको देखते हुए शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार ने एसएसपी शैलेष पांडेय और निगम अफसरों के साथ कुछ जगह निरीक्षण किया। इस दौरान सेटेलाइट रैन बसेरा पर टायलेट का कोई इंतजाम न मिलने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई। साथ ही उन्होंने अलाव का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
पिछले दिनों प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की सख्ती के बाद प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान ने रैन बसेरा के हालात दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसमें सभी अवर अभियंता निर्माण एवं जलकल, नाजिर, समस्त सफाई निरीक्षक, प्रकाश निरीक्षक और उद्यान सुपरवाइजर को पत्र जारी कर व्यवस्थाएं बनाने को कहा था। स्थायी रैन बसेरा अयूब खां चौराहे के निकट, बाकरगंज, हजियापुर प्रथम, सीआई पार्क प्रेमनगर, सैदपुर हाकिंस, हजियापुर द्वितीय, छोटी विहार, बदायूं रोड पानी की टंकी के पास बने हैं। इसके अलावा सेटेलाइट एवं पुराने रोडवेज बस स्टैंड, डेलापीर मंडी, मथुरापुर सामुदायिक केंद्र और सिठौरा सामुदायिक केंद्रों के पास अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को दी गई है। शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार अचानक ही रैन बसेरा के निरीक्षण पर निकले तो अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सेटेलाइट पर टायलेट का इंतजाम न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई, पेयजल, सीवर सफाई, प्रकाश, गद्दे, टीवी, अलाव, घास काटने आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान भी मौजूद रहे।