{"_id":"5df2976e8ebc3e87d97f3a29","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3878178177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल गोदाम और फ्लोर मिल में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल गोदाम और फ्लोर मिल में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएफओ और एफएसओ ने दूसरे दिन माधोबाड़ी में किया निरीक्षण, जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग के अफसर शहर में लगातार गोदामों और मिलों का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को भी अफसरों ने माधोबाड़ी इलाके में कई स्थानों का निरीक्षण कर आग से बचाव के इंतजाम परखे। लापरवाही पर चेतावनी दी गई, कुछ को नोटिस जारी किए जाएंगे।
गुरुवार को सीएफओ सीएम शर्मा और एफएसओ रवीश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने माधोबाड़ी इलाके की प्लोर मिलें और तेल के गोदामों का निरीक्षण किया। यहां दमकल निकलने लायक रास्ते तो चौड़े मिले पर अंदर के इंतजाम बेहद लचर थे। न तो पर्याप्त संख्या में आग बुझाने के सिलिंडर थे और न ही बाल्टी जैसे दूसरे इंतजाम थे, जो सिलिंडर थे भी, वे एक्सपायर्ड डेट के थे। कुछ में गैस भी नहीं थी। इस पर अफसरों ने नाराजगी जताई तो संचालकों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। एफएसओ ने बताया कि कुछ मिलों और गोदामों को चिह्नित किया गया है। इन्हें नोटिस भजा जाएगा। बुधवार को ईंट पजाया चौराहे पर कबाड़ियों के कई गोदामों में गड़बड़ी मिली थी। ऐसे करीब दस गोदामों को नोटिस जारी किया गया है। सही जवाब न मिलने और व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।