{"_id":"5de40d348ebc3e55061a9e1c","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly386253748","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड योजना: बरेली के 80 प्रोजेक्ट राज्यस्तरीय कंपटीशन के लिए चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड योजना: बरेली के 80 प्रोजेक्ट राज्यस्तरीय कंपटीशन के लिए चुने गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि से पहली बार टॉप टेन में शामिल हुआ बरेली
विज्ञापन
सभी 80 छात्रों को मिली 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
बरेली। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग यानी डीएसटी की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चुने गए स्टूडेंट्स की सूची रविवार को जारी कर दी गई। बरेली के 80 स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट प्रदेश स्तरीय कंपटीशन के लिए चुने गए हैं। बरेली के स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि से पहली बार जिला टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हुआ है।
इंस्पायर अवॉर्ड योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मौर्य ने बताया कि बरेली से योजना में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 681 स्टूडेंट्स ने अपने प्रोजेक्ट भेजे थे। इनमें से 80 प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। इसके बाद पुरस्कार स्वरूप ये प्रोजेक्ट बनाने वाले प्रत्येक स्टूडेंट के खाते में 10-10 हजार रुपये की धनराशि भी भेज दी गई है। अब ये स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को राज्यस्तर पर आयोजित कंपटीशन में प्रदर्शित करेंगे। राज्यस्तर पर 60 स्टूडेंट्स का चयन होगा जिनको प्रदेश सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इन प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विजेता प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय मान्यता मिलेगी, साथ ही उसे और बेहतर बनाने के लिए काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी 80 छात्रों को मिली 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि बरेली। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग यानी डीएसटी की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चुने गए स्टूडेंट्स की सूची रविवार को जारी कर दी गई। बरेली के 80 स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट प्रदेश स्तरीय कंपटीशन के लिए चुने गए हैं। बरेली के स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि से पहली बार जिला टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हुआ है।