{"_id":"65ad91bb46a7b667dd011e04","slug":"city-surrounded-by-fog-all-day-cold-alert-for-four-days-bareilly-news-c-4-bly1005-329822-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन भर कोहरे से घिरा शहर, चार दिन ठंड का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन भर कोहरे से घिरा शहर, चार दिन ठंड का अलर्ट
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों को रविवार को भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। दिन में आधे घंटे तक कोहरे की ओट से हल्की धूप निकली पर सर्द हवा की वजह से बेअसर रही। मौसम विभाग ने मंगलवार से हल्की राहत की उम्मीद जताई है।
पूस की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। दिन में तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शनिवार की रात में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बर्फीली हवा नश्तर सी चुभती रही। अलाव के भरोसे लोग ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र ने सोमवार को भी शीत दिन और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।