फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City Station Road is getting damaged repeatedly due to lack of drainage system

Bareilly News: जलनिकासी का इंतजाम न होने से बार-बार उखड़ रही सिटी स्टेशन रोड

Wed, 02 Jul 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
City Station Road is getting damaged repeatedly due to lack of drainage system
बरेली। जलनिकासी का पुख्ता इंतजाम न होने की वजह से सिटी स्टेशन के सामने की सड़क बार-बार उखड़ रही है। यहां से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। कांवड़िए भी यहीं से शहर आते हैं। ऐसे में बारिश के सीजन में अब पीडब्ल्यूडी के सामने इस सड़क को दुरुस्त रखने की चुनौती है।
विज्ञापन

चौपुला पुल से किला की ओर जाने वाले इस मार्ग के एक ओर रेलवे का परिसर है। इस तरफ नाला नहीं बना है। इस वजह से बारिश के सीजन में यहां अक्सर जलभराव होता है। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले सड़क का निर्माण कराया था। साल भर में ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क कराया लेकिन बारिश होने से एक बार फिर पैचवर्क बह गया है।
विज्ञापन

यहां रेलवे की चहारदीवारी से सटाकर नाला बनाने के लिए रेलवे की एनओसी चाहिए होगी। दो साल पहले एनओसी न होने की वजह से नाला नहीं बन सका था। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्या का कहना है कि पैचवर्क तब तक नहीं टिकेगा जब तक जलनिकासी के लिए नाला नहीं बन जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जलनिकासी का इंतजाम करने के साथ ही सड़क को सुरक्षित रखने के इंतजामों को लेकर मंथन चल रहा है। फिलहाल यहां पैचवर्क कराया जाएगा ताकि कांवड़ियों व अन्य लोगों को परेशानी न हो। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

----
सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वर नाथ मंदिर के मार्ग का पैचवर्क उखड़ा
बरेली। सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वर नाथ मंदिर के मार्ग का पैचवर्क उखड़ गया है। इसके चलते डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यहां मरम्मत कराई गई थी। मगर, दो दिन की बारिश में यह बह गई। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने कहा कि अब नगर निगम इसकी फिर से मरम्मत कराएगा ताकि कांवड़ियों को दिक्कत न आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed