बरेली संस्करण का 55वां स्थापना दिवस: अमर उजाला के सफर से रूबरू हुए शहरवासी, साझा की यादें
अमर उजाला बरेली संस्करण के 55वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन अब तक के सफर को समाचार पत्रों की प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया गया।
विस्तार
अमर उजाला कार्यालय परिसर में बरेली संस्करण के 55वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसमें वर्ष 1969 में अमर उजाला के पहले अंक से लेकर अब तक के सफर को समाचार पत्रों की प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया गया। प्रदर्शनी देखने के लिए जनप्रतिनिधि, अफसर, उद्यमी, डॉक्टर, शिक्षाविद, व्यापारी और अन्य गणमान्य नागरिक पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से जुड़ी यादों को बेबाकी से बयां किया।
पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन ने अमर उजाला से जुड़ा अनुभव साझा किया ।
शहर के लोगों ने अमर उजाला को जिले में शिक्षा, कारोबार, व्यापार के विकास में अहम भूमिका निभाने और जनसमस्या से निजात दिलाने में मददगार बताया।
प्रिंटिंग मशीन का संचालन कर लोगों को अखबार की छपाई के बारे में बताया गया। चंद मिनट पहले खींची गई तस्वीर प्रकाशित देख लोग चौंक उठे। हर चेहरे पर मुस्कुराहट झलकने लगी।
जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया एरन, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय तिवारी, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक शिवराज, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज पांडेय, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
डॉक्टरों की भी रही भागेदारी
डॉ. एके चौहान, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. अमित राठौर, डॉ. आकांक्षा राठौर, डॉ. विनोद राठौर, डॉ. सौरभ गोयल, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. पुनीत सरपाल, डॉ. आकाश गंगवार मौजूद रहे।
उद्यमी, व्यापारी, शहरवासी भी बने साक्षी
आईआईए चेयरमैन तनुज भसीन, आईसीएआई अध्यक्ष मोहित टंडन, उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, एएन सिंह, आदित्य मूर्ति, सुरेश सुंदरानी, अभिषेक कटरू, आशीष गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, अमिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. विनय खंडेलवाल, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, व्यापारी नरेंद्र गुप्ता, अनुज अग्रवाल, वरुण गंगवार, शोभित कपूर, जगदीश अरोरा, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार दलवीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, सईद जसीम, हरदेश चौहान, सोनिया सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल, सुयश उपाध्याय, रमेश जैन, पंडित कृष्ण के. शर्मा, पंकज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, साबिर हुसैन, पारुल मलिक, रवि प्रकाश अग्रवाल, गौरव चौधरी, तसनीम शम्सी, देवेंद्र गुप्ता, आशुतोष राणा, पीयूष मिश्रा, डॉ. शिरीष मल्होत्रा, विनीत वर्मा, विशाल वार्ष्णेय, अमित मनोहर, राजीव तनेजा, रवि अग्रवाल, दीपक कुमार, हरवीर सिंह, राहुल कुमार, प्रशांत अग्रवाल, प्रतिमा जायसवाल, थारियंस क्लब के राजीव खुराना व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी देखते पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन व पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन
प्रदर्शनी देखते एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा व एसपी यातायात शिवराज