फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City feeder breaks down due to fall of manja on the line, tripping in other areas also

Bareilly News: लाइन पर मांझा गिरने से सिटी फीडर ब्रेक डाउन, अन्य इलाकों में भी ट्रिपिंग

Wed, 21 Aug 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
City feeder breaks down due to fall of manja on the line, tripping in other areas also
बारिश के बीच किला, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर और शाहदाना में भी लोकल फॉल्ट
विज्ञापन

बरेली। लाइन पर मांझा गिरने से किला उपकेंद्र के सिटी फीडर पर मंगलवार शाम पांच बजे करीब तीन घंटे के लिए आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, दोपहर के समय बारिश के बीच किला समेत मढ़ीनाथ, सुभाषनगर और शाहदाना में भी लोकल फॉल्ट हुए। इस वजह से उपभोक्ता परेशान होते रहे।
किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच से जुड़े इलाकों के साथ मलूकपुर, कुंवरपुर, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुरानी पुलिस लाइन, बिहारीपुर किशोर बाजार के पीछे के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को कटौती के बाद ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। सुभाषनगर के गंगापुर, सर्वोदय नगर, राजीव कॉलोनी, बदायूं रोड, करगैना इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। शाहदाना उपकेंद्र के पुराना शहर और मिशन उपकेंद्र के चौपुला इलाकों मेें भी ट्रिपिंग ने परेशान किया।
विज्ञापन

इज्जतनगर उपकेंद्र से मंगलवार को भी कटौती की गई। यहां भास्कर अस्पताल, मठ की चौकी, आलोक नगर में तीन से चार घंटे तक कटौती की गई। सीबीगंज के मथुरापुर और गोविंदापुर में कटौती के साथ-साथ ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। हरुनगला उपकेंद्र के टीपीनगर और रामगंगा नगर फीडर पर समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed