{"_id":"66b3ed2ff193d3b0330b8234","slug":"city-drenched-with-591-mm-rain-yellow-alert-for-four-days-bareilly-news-c-4-lko1018-455179-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 59.1 मिमी बारिश से भीगा शहर, चार दिन यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 59.1 मिमी बारिश से भीगा शहर, चार दिन यलो अलर्ट
Thu, 08 Aug 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। 25 दिन बाद मंगलवार रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को दिनभर जारी रहा। बुधवार शाम 5:30 बजे तक 59.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अनुकूल माहौल बने रहने पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
मंगलवार शाम को पश्चिमी विक्षोभ घिरने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई थी। रात भर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह सात से 12 बजे तक बूंदाबांदी, हल्की और तेज बरसात ने शहरियों को भिगोया। सुबह आठ बजे तक 26.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, आठ बजे से शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बादल छंटे और बारिश का क्रम टूटा। हालांकि, रात में फिर बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मंगलवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र कम हुआ तो पश्चिमी विक्षोभ 30 डिग्री के नीचे आ गया। इससे अनुकूल माहौल बना। लिहाजा, शहर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
त्वचा, जलजनित रोगों से करें बचाव
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से त्वचा और जलजनित रोगों के फैलने की आशंका रहती है। इसलिए लोगों को बारिश में ज्यादा देर न रहने, जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने, गीले कपड़े जल्द बदलने, सर्दी, जुकाम, बुखार अगर 48 घंटे से ज्यादा रहे तो चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा का सेवन करने के लिए कहा है।
एनाफिलीज मच्छरों का बढ़ेगा प्रकोप
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक बारिश के बाद अब मच्छरों की नर्सरी तेजी से पनपने की आशंका है, क्योंकि दूषित जल में ही एनाफिलीज मच्छर पनपते हैं। ऐसे में मच्छरों से बचाव के प्रति अगर बेपरवाही बरती तो मलेरिया की चपेट में आ सकते हैं। जिले में मलेरिया के केस सात सौ के पार जा पहुंचे हैं। डेंगू के 18 मरीज भी मिले हैं।
अस्पताल तक पहुंचने में बारिश बनी बाधा
सुबह से बारिश के चलते बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय, तीन सौ बेड अस्पताल में मरीजों की तादाद कम रही। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में हजार से ज्यादा पर्चे बनते हैं, जो बुधवार को 774 पर ठिठक गए। वहीं, तीन सौ बेड अस्पताल में पांच सौ मरीजों की ओपीडी होती है। फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक बारिश की वजह से बुधवार को 350 मरीज पहुंचे। 94 पीड़ितों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।