{"_id":"00fcd342b1df8d51c342e0b04ae947b9","slug":"city-control-room-out-of-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी कंट्रोल रूम आउट ऑफ कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी कंट्रोल रूम आउट ऑफ कंट्रोल
बरेली
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार सिटी कंट्रोल रूम को मॉडर्न बनाने के तमाम दावे कर रही है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल अलग है। कंट्रोल रूम आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है। रात को आम आदमी का मैसेज नोट करना तो छोड़िए वहां बैठे वर्दी वालों ने डीआईजी आशुतोष कुमार का मैसेज भी नोट नहीं किया।
एक साल के अंदर तमाम अफसर कंट्रोल रूम का मुआयना कर चुके हैं। डीआईजी आशुतोष कुमार ने आते ही मुआयना करके कहा था कि कंट्रोल रूम सही तरीके से नहीं चल रहा है। इसके बाद भी कंट्रोल रूम की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रात में डीजे का शोरगुल इतनी बड़ी समस्या है कि लोगों की नींद हराम हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रात दस बजे के बाद कोई डीजे नहीं बजाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। रात पर शहर में डीजे की गूंज रहती है। बदायूं से दो सिपाही बिल्सी के मढौली गांव में डीजे बंद कराने के दौरान हमला किए जाने पर शहीद हो गए। इसके बाद भी डीजे को लेकर पुलिस संजीदा नहीं है। शुक्रवार की रात को 9.35 बजे कंट्रोल रूम से 100 नंबर पर आई कॉल को दर्ज किया गया। यह सूचना बिथरी चैनपुर के युवक ने दर्ज कराई थी। इसके बाद सारी रात कोई सूचना ही कंट्रोल रूम के रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई। इसके बाद शनिवार की सुबह 8.40 बजे यह सूचना दर्ज हुई कि बानखाना में कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया है। जबकि रात करीब साढ़े दस बजे डीआईजी ने कंट्रोल रूम को मैसेज देकर कहा था कि परीक्षाएं चल रही हैं। किसी भी हाल में रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। कंट्रोल रूम से यह मैसेज पास तो किया गया, लेकिन उसे रजिस्टर में दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा।
-कंट्रोल रूम के रजिस्टर में हर कॉल को दर्ज करने की हिदायत दी गई है। प्रभारी को बुलाकर बता दिया गया है। लापरवाही करने वालों का जवाब तलब करके उनसे मैसेज दर्ज न करने की वजह पूछी जाएगी- समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
स्पर्श लॉन में चार बजे तक बजा डीजे
बरेली। स्पर्श लॉन में शनिवार की सुबह चार बजे तक फिल्मी गानों के साथ डीजे की आवाजें गूंजती रहीं। इसके आसपास में रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई। शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस पहुंची और लॉन के मैनेजर को चेतावनी देकर चली गई।
शुक्रवार की रात को स्पर्श लॉन के एक हाल में शाम से शुरू होकर पार्टी शनिवार की सुबह तक चली। कई लोगों ने कंट्रोल रूम को शिकायत करके डीजे बंद कराने की गुजारिश भी की। फोन रिसीव करने के बाद शिकायत करने वालों से डीजे बंद कराने का आश्वासन देकर पुलिस ने कुछ नहीं किया। शनिवार की सुबह मामले की शिकायत एसपी सिटी से की गई तो उन्होंने थाना बारादरी की रुहेलखंड पुलिस चौकी के प्रभारी को वहां भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्पर्श लॉन के अलावा बाकी सभी शादी हालों के मैनेजरों से भी उन्होंने पर्सनल मुलाकात करके रात में डीजे बजने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है।