फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Circle Rate

पब्लिक को राहत नहीं, बढ़े सर्किल रेट

Thu, 01 Aug 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Circle Rate
बरेली। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने 22 जुलाई को जमीनों के सर्किल रेट की पांच से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की प्रस्तावित लिस्ट जारी की थी। इसमें सिविल लाइंस सहित पॉश इलाकों में 5-8 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से रेट बढ़ाने की पैरवी की गई थी। हालांकि सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी के विरोध में क्रेडाई, व्यापार संगठन, दस्तावेज लेखक संघ के अलावा पब्लिक की तरफ से आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। डीएम ने दोपहर इन पर सुनवाई की। शाम को अधिकारियों के साथ मंथन के बाद पिछले साल की तरफ इस बार भी सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी न करने पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद रियल स्टेट में मंदी और जमीनों की खरीद-फरोख्त में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने पिछले साल भी सर्किल रेट में कोई इजाफा नहीं किया था। इस बार रजिस्ट्री विभाग के अफसरों ने हर साल स्टांप शुल्क में बढ़ोत्तरी को देखते हुए कई इलाकों में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। इसमें बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा तक छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव था। चौकी चौराहे से पटेल चौक तक सात हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा (अक्षर विहार) से डीआईजी दफ्तर तक पांच हजार, बारादरी थाने से संजयनगर तक पांच से छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ोत्तरी करने की तैयारी थी। वहीं, पीलीभीत बाईपास के इलाकों में भी डेढ़ से दो हजार रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव था। सर्किल रेट को लेकर प्रशासन के पास 33 आपत्तियां आई थी। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सुनवाई की।
विज्ञापन


कुछ कमी आते तो होता सोने पे सुहागा
-प्रशासन ने सर्किल रेट कम न करके राहत दी है लेकिन बेहतर होता तो लोगों को राहत देने के लिए कुछ जगहों पर सर्किल रेट में कमी की जाती। कुछ जिलों में ऐसा किया भी गया है। -धर्मेंद्र गुप्ता, बिल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


कम से कम हालत खराब होने से तो बची
-सर्किल रेट बढ़ते तो प्रॉपर्टी का कारोबार गर्त में चला जाता। प्रशासन ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाए हैं। इससे कम से कम इतनी तो राहत है कि रियल स्टेट कारोबारियों के सामने हालात और ज्यादा खराब नहीं होंगे। -पीयूष अग्रवाल, बिल्डर

पब्लिक को मिलेेगी बड़ी राहत
-जमीनों के सर्किल रेट वैसे भी आसमान छू रहे हैं। इसमें इजाफा होने से लोगों को काफी दिक्कत होती। डीएम ने सर्किल रेट न बढ़ाकर सराहनीय कदम उठाया है। इससे रियल स्टेट का बिजनेस भी गिरने से बचेगा। -रमनदीन, अध्यक्ष, क्रेडाई

रेट कम होता और ज्यादा राहत होती
-कई जगहों के सर्किल रेट काफी अधिक है। ऐसे जगहों को चिह्नित करके जनहित में उसमें कमी की जाती तो पब्लिक को और ज्यादा राहत मिलेगी। फिलहाल प्रशासन का कदम अच्छा है। -सुनील गुप्ता, सचिव, क्रेडाई

सर्किल रेट को लेकर अधिकारियों और पब्लिक की आपत्तियों पर विचार किया। बैनामों की कमी और लोगों की आपत्तियों को देखते हुए इस बार भी सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया है। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी


सर्किल रेट बढ़ोतरी की प्रस्तावित सूची (प्रति वर्गमीटर)
क्षेत्र का नाम वर्तमान व स्वीकृत दर पूर्व प्रस्तावित दर
बरेली जंक्शन से जेल चौराहा 46,000 52,000
जेल रोड से चौकी चौराहा 46,000 52,000
चौकी चौराहे से अयूब खां चौराहा 56,000 63,000
अयूब खां से नावल्टी चौराहा 62,000 70,000
चौकी चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा 46,000 52,000
चौकी चौराहा से गांधी उद्यान 55,000 62,000
सर्किट हाउस से हेड पोस्ट आफिस 45,000 51,000
सर्किट हाउस से बॉब ऑफिस तक 45,000 51,000
बॉब आफिस से डीआईजी दफ्तर 40,000 45,000
डीआईजी दफ्तर से महालक्ष्मी टावर 48,000 54,000
बरेली कालेज से श्यामगंज चौराहा 40,000 45,000
श्यामगंज से बारादरी थाने तक 42,000 48,000
बारादरी थाने से संजय नगर तिराहे तक 42,000 48,000
सिकलापुर से साहू गोपीनाथ स्कूल तक 40,000 45,000
मठ चौकी से बारादरी थाना चौराहा 42,000 48,000
कुतुबखाने से बांसमंडी तक 42,000 48,000
श्यामगंज चौराहा व बताशा वाली गली 42,000 48,000
चौपुला से सिटी स्टेशन किला क्रासिंग 33,000 37,000
चौपुला से कुतुबखाना चौराहे तक 46,000 52,000
गांधी उद्यान से श्यामगंज तक 45,000 51,000
श्यामगंज से जाट रेजीमेंट चौराहे तक 40,000 45,000
रामपुर बाग से बरेली कालेज तक 50,000 56,000
कलक्ट्रेट चौराहे से आफीसर्स हॉस्टल 45,000 51,000
चौकी चौराहे से चौपुला चौराहे तक 45,000 51,000

प्रस्तावित सर्किल रेट पर 27 जुलाई तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। उसके बाद इन पर सुनवाई करके अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed