फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   christmas celebrate with full dedication

श्रद्धा के साथ मनाईं यीशु के जन्म की खुशियां

Sun, 26 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
christmas celebrate with full dedication
क्रिसमस - मेथोडिस्ट चर्च में कैरल गाते क्वॉयर के सदस्य। - अमर उजाला
बरेली। दो साल के बाद लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस की खुशियां दिल खोल कर मनाते दिखाई दिए। ईसाई बहुल इलाकों में क्रिसमस का भारी उत्साह दिखाई दिया। गिरजाघरों के में मेले जैसे माहौल रहा। शहर के पार्कों में तो युवा बेहद बिंदास अंदाज में नजर आए। रेस्टोरेंट और बेकरी आदि पर भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में सुबह से ही भारी उत्साह रहा। छोटे से लेकर बड़े तक नए नए कपड़े पहने मन में उत्साह लिए अपने अपने क्षेत्र के गिरजाघरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। जहां आराधना के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिल कर मुबारकबाद दी। मिलने मिलाने के सिलसिले के बीच लोग गिरजाघरों के बाहर लगे मेलों का आनंद लेते नजर आने लगे। बच्चे और युवा सेल्फी लेते दिखे तो तमाम फास्ट फूड चाट, आईसक्रीम आदि जायकों का लुत्फ लेने में मशगूल दिखे। छोटे बच्चे खेल खिलौनों के आकर्षण में दिखे।
विज्ञापन

इधर, शहर के पार्कों में भी दोपहर बाद खूब भीड़ बढ़ गई। शाम होते होते कंपनी बाग और अक्षर विहार पार्क फुल हो गए। यहां का मंजर भी अनूठे रंग में था। रंग बिरंगे और आधुनिक लिबास में युवक, युवतियां और बच्चे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ पहुंचे थे। बच्चे झूलों का भरपूर मजा लेते रहे। इसमें तमाम बड़े भी बच्चों के साथ उनकी खुशियों में शामिल हुए। इन सब के बीच एक दूसरे को मुबारकबाद के साथ उपहार देने का सि लसिला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed