{"_id":"5fb2cefa8ebc3edc2069f2fd","slug":"chitransh-organizations-celebrated-the-birth-anniversary-of-chitragupta-maharaj-bareilly-news-bly4269647181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रांश संगठनों ने मनाई चित्रगुप्त महाराज की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रांश संगठनों ने मनाई चित्रगुप्त महाराज की जयंती
Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
कायस्थ समाज के लोगों ने की चित्रगुप्त की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। बताया गया कि आचार संहिता खत्म होने बाद कोहाड़ापीर पर कलम दवात प्रतिमा भी जल्द लगेगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तिराहे पर चित्रगुप्त भगवान की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पार्षद सतीश कातिब, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, प्रदीप सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। पार्षद सतीश कातिब ने बताया कि तिराहे पर कलम दवात लगाने का प्रस्ताव उन्होंने रखा था। जिसका अनुमोदन पार्षद संजय राय और अभिषेक सक्सेना ने किया था।
विज्ञापन
आचार संहिता खत्म होने के बाद कलम दवात की प्रतिमा लगेगी। उधर, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने भगवान चित्रगुप्त की जयंती बाबा गुद्दड़ बाग मंदिर में मनाई। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, सचिव रजनीश सक्सेना, अनूप सक्सेना, गौरव सक्सेना, अभय भटनागर, मनोज सक्सेना आदि चित्रांशों ने चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना के बाद डेढ़ हजार दिए जलाए। भगवान चित्रगुप्त शक्तिपीठ मंदिर में भी डॉ. गरिमा सक्सेना, रीता सक्सेना, डॉ. विपलव सक्सेना आदि ने हवन पूजन किया।
विज्ञापन