{"_id":"5dcefb718ebc3e54ee798345","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly384221443","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद के वकील को दस दिन बाद मिली चार्जशीट की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद के वकील को दस दिन बाद मिली चार्जशीट की कॉपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट की कॉपी अधिवक्ता ओम सिंह को मिल गई है। उन्हें चार्जशीट की प्रति कोर्ट में नकल सवाल दाखिल पर उपलब्ध हुई। एसआईटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चार्जशीट तैयार करने का ऐलान किया था उस दिन अधिवक्ता ओम सिंह ने जांच पर सवाल उठाए थे। मगर चार्जशीट की कॉपी मिलने के बाद वह खामोश हैं। उनका कहना है कि चार्जशीट का अध्ययन करने के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकते हैं। उधर, छात्रा और उसके दोस्तों के वकील चार्जशीट को लेकर खाली हाथ हैं।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर एलएलएम की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जबकि छात्रा और उसके तीन दोस्तों पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप है। इन दोनों मामलों की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी कर रही है। दो माह तक चली लंबी जांच के बाद एसआईटी ने छह नवंबर को सीजेएम कोर्ट में चिन्मयानंद के खिलाफ धारा 376 सी, 354 डी, 342, 506 के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी। वहीं चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके कई दिन बाद तक चार्जशीट की कॉपी आरोपियों के वकीलों को नहीं मिली। चार्जशीट की कॉपी प्राप्त करने के लिए चिन्मयानंद के वकील ओमसिंह ने सवाल नकल कोर्ट में दाखिल किया, जिस पर गुरुवार को उन्हें चार्जशीट की कॉपी प्राप्त हो गई। अब वह चार्जशीट का अध्ययन करने में लगे हैं। वह चार्जशीट पढ़ने के साथ एक-एक सवाल का हल भी ढूंढ रहे हैं, ताकि आगे की कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।
छात्रा के वकील को नहीं मिल पाई चार्जशीट की कॉपी
चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में एलएलएम की छात्रा की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील कलविंदर सिंह को अभी तक चार्जशीट की कॉपी नहीं मिल पाई है। उन्होंने चार्जशीट की कॉपी पाने के लिए 13 नवंबर को नकल सवाल कोर्ट में दिया था। इसके बाद भी अभी तक उन्हें चार्जशीट की कॉपी नहीं मिल पाई है। वहीं फिरौती मांगने के आरोपी संजय, सचिन, विक्रम के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट की कॉपी उनके वकील प्रमोद तिवारी को नहीं मिल पाई है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोर्ट में सवाल नकल के प्रार्थना पत्र भी नहीं डाला है।