फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

छात्रा व उसके दोस्तों की न्यायिक हिरासत 13 दिन और बढ़ी ..

Mon, 28 Oct 2019 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद सेे फिरौती मांगने के आरोपी छात्रा और उसके तीन दोस्तों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीजेएम ओमवीर सिंह की अदालत में पेशी हुई। सीजेएम ने चारों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिन के लिए और बढ़ा दी। पेशी की अगली तारीख 8 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

एलएलएम की छात्रा और उसके दोस्त संजय, दुर्गेश उर्फ विक्रम, सचिन पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप है। चिन्मयानंद और छात्रा के पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। चिन्मयानंद पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। एसआईटी ने चिन्मयानंद और उनसे फिरौती मांगने के तीनों आरोपियों को 20 सितंबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इनमें संजय और उसका चचेरा भाई विक्रम ग्राम बंथरा थाना तिलहर के रहने वाले हैं। जबकि विक्रम का मौसेरा भाई सचिन गाजियाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

छात्रा को 25 सितंबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार शाम करीब चार बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आरोपी छात्रा उसके दोस्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने तीनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए पेशी की अगली तारीख 8 नवंबर तय कर दी। इससे पहले आरोपी छात्रा और उसके दोस्तों की 14 अक्तूबर को पेशी हुई थी। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चिन्मयानंद की पेशी 30 अक्तूबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed