{"_id":"5d964b898ebc3e016c13a357","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3787684120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: स्वामी समेत सभी आरोपियों की आवाज का लिया जाएगा सैंपल, एसआईटी ने मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: स्वामी समेत सभी आरोपियों की आवाज का लिया जाएगा सैंपल, एसआईटी ने मांगी अनुमति
Fri, 04 Oct 2019 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद मामले में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर स्थित लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एसआईटी हर पहलू पर सख्ती से जांच करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एसआईटी ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती की मांग करने के मामले में जेल में बंद संजय सिंह, विक्रम, सचिन सेंगर और छात्रा की आवाज का सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
एसआईटी इन सभी की आवाज के नमूने लेकर जांच के दौरान मिले वीडियो से उनका मिलान करेगी। इसके बाद इस पर दोनों पक्षों से जो आपत्तियां आएंगी उन पर शुक्रवार को बहस होगी। एसआईटी में शामिल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह के कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि फिरौती मामले में आरोपी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके दोस्त घटना के पहले, घटना के समय व बाद में एक साथ रहे हैं।
विज्ञापन
पांच करोड़ की फिरौती को लेकर कार में आपस में बातचीत करते हुए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए गवाह कार चालक अनूप ने अपने मोबाइल से गोपनीय तरीके से सबकी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह वीडियो अलग-अलग स्थानों से बनाए गए हैं। वीडियो की प्रमाणिकता की रिपोर्ट एफएसएल से प्राप्त हो गई है। एसआईटी की ओर से कहा गया है कि वीडियो रिकार्डिंग की आवाजों की सत्यता जानने के लिए आरोपियों की आवाज के नमूने लेकर परीक्षण कराया जाना महत्वपूर्ण है।
बता दें कि फिलहाल चारों आरोपी जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। एसआईटी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर आपत्ति जताने के लिए दोनों पक्षों के वकीलों को प्रति दे दी गई है, जिस पर शुक्रवार दोपहर बहस होगी।