फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

छात्रा ने उठाए सवाल: दुष्कर्म मामले में नहीं बढ़ी जांच

Sun, 29 Sep 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने जेल से वकील के माध्यम से सीजेएम की कोर्ट को भेजे गए पत्र में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा है कि एसआईटी ने उसके दुष्कर्म मामले की जांच पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना कि छात्रा ने कोर्ट को भेजे गए पत्र में कहा है कि उसने दिल्ली में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस ने उसकी दी गई तहरीर को एसआईटी को सौंपा। एसआईटी ने उसकी दुष्कर्म वाली तहरीर के आधार पर विवेचना का एक अंश भी नहीं जोड़ा और कहानी को इधर-उधर मोड़ते हुए उसे फंसाने का काम किया है। आरोप लगाया कि जांच दूसरी दिशा में चलती रही, जबकि वह पीड़ित है और उसकी नहीं सुनी गई। ऐसा माना जा रहा है कि बहस के दौरान छात्रा कोर्ट में मौजूद रह सकती है। हालांकि इस संबंध में कोर्ट की ओर से अभी निश्चित तारीख तय नहीं है। संभावना है कि सोमवार को छात्रा के प्रार्थना पत्र पर दुष्कर्म मामले को लेकर बहस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed