फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

भाजपा सरकार में सेंगरके खिलाफ बोलने पर हमला और अब जेल

Sat, 28 Sep 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता से मिलने आईं सपा नेता एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक लड़की ने विधायक सेंगर के खिलाफ आवाज उठाई तो उस पर जानलेवा हमला हुआ और अब चिन्मयानंद के खिलाफ बोलने वाली छात्रा को जेल में डाल दिया गया। यह भाजपा सरकार की सच्चाई है। हालांकि ऋचा सिंह की मुलाकात छात्रा से तो नहीं हो पाई। लेकिन उसके परिजनों से मुलाकात करने के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने योगी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं ऋचा बोलीं कि उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित के मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी कोशिश की। मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया तब सेंगर के खिलाफ कार्रवाई हुई। फिर भी पीड़ित को सड़क हादसे में मारने की कोशिश की गई। स्वामी चिन्मयानंद के मामले में भी यही हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया, तब कार्रवाई शुरू हुई। इसके बावजूद भी पीड़ित छात्रा की तहरीर पर स्वामी के खिलाफ धारा 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और इसके उलट छात्रा को स्वामी चिन्मयानंद के ही लोगों ने एक षड्यंत्र के तहत फिरौती के मामले में फंसा दिया। ताकि चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज केस को कमजोर किया जा सके। सपा प्रवक्ता निधि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं रह गया है, भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। सपा नेता नाहिद लहरी खान ने कहा कि दुष्कर्म एक गंभीर अपराध है। कोर्ट भी कहता है कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। लेकिन यहां फिरौती और दुष्कर्म के दर्ज मामले को एक ही नजरिये से जोड़कर छात्रा को जो तंग किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे सत्ता का दुरुपयोग है। प्रतिनिधि मंडल में हुसनुमा बानो, सबिया मुहानी, रेखा उपाध्याय भी शामिल थीं।
विज्ञापन

जब माननीय ऐसा करेंगे तो क्यों बोलेगी भाजपा
स्वामी चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में भाजपा की चुप्पी पर किए गए सवाल के जवाब में सपा प्रवक्ता निधि यादव ने कहा कि जब माननीय ही ऐसा काम करेंगे तो भाजपा क्यों बोलेगी। कुलदीप सेंगर भाजपा के विधायक हैं और चिन्मयानंद भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं, माननीय रह चुके हैं, तब फिर भाजपा क्यों और क्या बोलेगी, कौन बड़ा नेता उनके खिलाफ आवाज उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से बर्ताव की हकीकत सामने न आए, इसलिए रोका
प्रतिनिधि मंडल में शामिल नाहिद लहरी खान ने कहा कि पीड़ित छात्रा के साथ जेल में कैसा बर्ताव हो रहा है, यह न पता चल सके। इसलिए लखनऊ से आए प्रतिनिधि मंडल को जेल में बंद छात्रा से नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने कहा प्रतिनिधि मंडल उनकी खामियों को उजागर कर देता। इसलिए बहाना बनाकर उन्हें मिलने से रोका गया, जबकि भाजपा के नेता स्वामी चिन्मयानंद से मिलने पहुंच गए, उन्हें नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed