फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

अब पर्दे के पीछे काम कर रहे लोगों को सामने ला सकती है एसआईटी

Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मांगने के आरोपी, संजय, सचिन, विक्रम और छात्रा के जेल जाने के बाद इस प्रकरण से जुड़े कुछ और लोग भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। दोनों ही मामलों में पर्दे के पीछे कौन लोग काम कर रहे थे। एसआईटी कड़ी से कड़ी मिलाकर उन तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एसआईटी अधूरी जांच पूरी कर मय साक्ष्यों के साथ विवेचना की प्रगति की रिपोर्ट 22 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

एसआईटी ने अपनी जांच में अभी तक दुष्कर्म और फिरौती मांगने के आरोपियों की पड़ताल कर उन्हें जेल में भिजवाया। लेकिन जांच के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। मोबाइल कॉल डिटेल्स और वीडियो फुटेज ने दोनों ही मामलों में पांच आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की बातचीत की पड़ताल की जा रही है। इसमें कुछ ऐसे लोग भी हो सकते है, जो इस मामले से आर्थिक और राजनैतिक फायदा उठाने की फिराक में थे। फिरौती मामले में आरोपी छात्रा ने भी शिक्षा से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को कठघरे में खड़ा किया है। उसने आरोप लगाया है कि वह ही पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसे स्वामी तक पहुंचाया था। ऐसे ही उसने कॉलेज प्रबंधन व शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों पर सवाल उठाए थे, जिसके मद्देनजर एसआईटी ने संबंधित लोगों से कई बार पूछताछ की। अब एसआईटी को ऐसे लोगों की संलिप्तता की जांच करनी है। हालांकि एसआईटी की जारी इस विवेचना से कुछ लोगों के चेहरे की हवाईयां उड़ रही हैं कि कब धार उनके ऊपर रख दी जाए।
विज्ञापन

इधर छात्रा द्वारा स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद से मामले को लेकर उलझे परिवार को रुपयों की फंडिंग को लेकर सवाल पर एसआईटी ने बताया कि सारी चीजें जांच में शामिल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed