फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई लखनऊ रेफर

Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। अपने ही कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के कारण सुबह उन्हें पहले जिला कारागार में चिकित्सकों को दिखाया गया। इसके बाद पुलिस कस्टडी में लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन

जेल में बंद चिन्मयानंद ब्लड प्रेशर, शुगर की बीमारी से पहले से ही ग्रस्त चल रहे हैं। नियमित चेकअप और डॉक्टर की सलाह पर दवा लेते रहने की वजह से उनका स्वास्थ्य स्थिर था। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनके सीने में हल्का दर्द होने की शिकायत हुई तो इसकी जानकारी जेल अधीक्षक राकेश कुमार को दी गई। तत्काल उन्हें जेल के अस्पताल में दिखाया गया जहां से उन्हें एंजियोग्राफी के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चिन्मयानंद को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। बताते हैं कि उनके साथ भाजपा के पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद भी अपनी गाड़ी से लखनऊ गए हैं। पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्रपाल सिंह ने रविवार को जेल अधीक्षक से चिन्मयानंद को एंजियोग्राफी के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन खन्ना जी ने जुबान न खोली
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद पर भाजपा नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं संत समाज उनको पहले ही बिरादरी से बाहर करने का एलान कर चुका है। सोमवार को जब सूबे के वित्त एवं स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकारों ने चिन्मयानंद पर सवाल किया तो वह भी बचते नजर आए। सरकार की योजनाओं चर्चा करने के दौरान जब पूरे मामले पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह पहले चुप रहे। अधिक कुरेदने पर मीडिया कर्मियों से चाय पीने की बात कहकर सभागार के बाहर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed