फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

भाजपा ने किया किनारा, पर चिन्मयानंद की पैरवी को जेल पहुंचे पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक

Mon, 23 Sep 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
भाजपा ने किया किनारा, पर चिन्मयानंद की पैरवी को जेल पहुंचे पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक
विज्ञापन

शाहजहांपुर। चिन्मयानंद से भले ही भाजपा ने किनारा कर लिया हो लेकिन पार्टी के दो नेता रविवार को उनसे मिलने जेल पहुंचे। सुबह करीब 10:15 बजे चिन्मयानंद से जेल में मिलने के लिए भाजपा के पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और ददरौल के भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं ने उनका हाल जाना और उनकी बीमारी को लेकर जेल अधीक्षक से पैरवी की कि उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर किया जाए। दोनों ने फिरौती मामले में आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीं एसएस कॉलेज व एसएस लॉ कॉलेज से कोई भी स्वामी से मुलाकात करने नहीं पहुंचा।
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद की जेल में दूसरी रात भी मुश्किलों से भरी रही। रविवार सुबह वह चार बजे उठे और फ्रेश होने के बाद जेल के मीनू के हिसाब से सुबह का नाश्ता लिया और खाना खाया। इससे पहले सुबह वह जगने के बाद कुछ देर टहले। बैरक में बंद सामान्य बंदियों से उन्होंने कोई खास बात नहीं की। बंदियों ने कुछ पूछा और जानना चाहा तो हूं-हां में जवाब दे दिया। समय काटने के लिए उन्होंने लाइब्रेरी से कुछ किताबें लीं, अखबार लिया कुछ देर देखने के बाद उन्हें रख दिया।
विज्ञापन

उनसे मुलाकात करने सुबह सबसे पहले पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद पहुंचे। वह जेल में स्वामी के पास 20 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने घटना से जुड़ी बातों पर चर्चा की और बीमारी को लेकर हाल जाना। ददरौल के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह भी जेल पहुंचे और उन्होंने भी स्वामी का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कुछ हो गया तो इसमें प्रशासन दोषी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरौती मामले में आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की मांग
शाहजहांपुर। वीरांगना वाहिनी की संयोजक प्रज्ञा पाठक ने शासन-प्रशासन से स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की फिरौती मामले में गिरफ्तारी की मांग की है।

एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद ने जो किया वह निश्चित रूप से अक्षम्य है। इसकी उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए लेकिन जिस तरह से छात्रा का वीडियो सामने आया उसमें वह पीड़ित नहीं बल्कि ब्लैकमेलिंग का सुनियोजित अपराध करने वाली नजर आ रही है। सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने भी फिरौती मामले में आरोपी छात्रा पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed