{"_id":"5d8c4b358ebc3e93d10096a7","slug":"chinmayanand-case-brinda-karat-meets-girl-in-shahjahanpur-jail-family-also-present-all-update-of-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: जेल में बंद छात्रा के बाद एसआईटी से मिलने पहुंचीं वृंदा करात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: जेल में बंद छात्रा के बाद एसआईटी से मिलने पहुंचीं वृंदा करात
Thu, 26 Sep 2019 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
बृंदा करात पहुंची शाहजहांपुर, जेल में छात्रा से मिलीं
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी के बाद से विपक्षी पार्टियां उसके समर्थन में उतर आई हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को कम्युनिस्ट नेता व पूर्व सांसद वृंदा करात और सुभाषिनी अली ने जेल में बंद छात्रा से मुलाकात की। इसके बाद वृंदा करात एसआईटी से मिलने पुलिस लाइन स्थित उनके कैंप कार्यालय में पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां वह छात्रा और स्वामी चिन्मयानंद से संबंधित केस में अब तक हुई जांच पड़ताल को लेकर बातचीत कर रहीं हैं। इससे पहले उन्होंने सुभाषिनी अली के साथ छात्रा के वकील से मुलाकात की थी और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
वृंदा करात गुरुवार सुबह चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा के परिवार के साथ जेल गईं और उससे मुलाकात की। इससे पहले वह शहर के एक होटल में रुकी थीं, जहां से सुबह 10:00 बजे वह जेल के लिए निकलीं। वहां पहुंचकर उन्होंने छात्रा के परिजनों के साथ उससे जेल के अंदर जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन
होटल से जेल आने पर वृंदा करात ने 10 मिनट तक छात्रा के परिजनों का इंतजार किया, फिर जेल के गेट के अंदर जाकर पुलिस कर्मचारियों को अपना परिचय दिया। इसके बाद जेल गेट पर ही छात्रा से मिलने के लिए पर्ची बनवाई, जहां 15 मिनट से ज्यादा का समय लग गया।