फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chinese manjha seized ahead of Makar Sankranti accused arrested in Bareilly

Bareilly News: मकर संक्रांति से पहले 12 किलो चाइनीज मांझा बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 02:47 PM IST
सार

मकर संक्रांति नजदीक आते ही चाइनीज मांझा बेचने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं। बरेली में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे 12 किलो चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Chinese manjha seized ahead of Makar Sankranti accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास एक बोरी में चाइनीज मांझा लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना फैसल बताया। वह शहर के काकर टोला मोहल्ले का रहने वाला है। उसने बताया कि करीब साढ़े 12 किलो मांझा उसके पास है, जो उसने ही तैयार किया था। बाजार में बिक्री करने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन शहर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की जाती है। बाजार में पतंगों और धागे की बिक्री हो रही है। इसकी आड़ में कुछ दुकानदार चोरी-छिपे चाइनीज मांझे भी बेचते हैं। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर अभियान भी चलाती है। इसी क्रम में एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

चीनी मांझे से कब-कब हुईं घटनाएं 
  • 16 अगस्त को किला क्षेत्र के कुंवरपुर मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय उदित नारायण चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। 
  • 31 जुलाई को सुफीटोला मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक चीनी मांझे के कारण घायल हो गया था। उसकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया था।
  • 26 जून को कुतुबखाना पुल पर बाइक सवार छात्र की गर्दन और हाथ में मांझा लिपट गया था। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया था। 
  • पांच जून को चीनी मांझे से पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता की गर्दन कट गई थी। वह लहूलुहान होकर पुल पर ही गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। 
  • 10 मई को शाहजहांपुर रोड पर बाइक सवार ज्ञान रत्न व उनकी पत्नी शुंभांकी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उनकी गर्दन व चेहरे पर जख्म हुए थे। 
  • दो मार्च को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
  • 25 फरवरी को नॉर्थ सिटी निवासी फार्मा व्यवसाय करने वाले पवन सक्सेना की बेटी साक्षी सक्सेना खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई थी। उनका गला कट गया था। 
  • 17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चीनी मांझे की चपेट में आने घायल हो गया था। उसकी भी गर्दन में घाव हो गया था। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed