{"_id":"5ddb8fd98ebc3e54a230dd4b","slug":"chinamayanand-case-ss-law-college-llm-student-not-allowed-for-third-semester-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: छात्रा को बड़ा झटका, नहीं दे पाएगी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: छात्रा को बड़ा झटका, नहीं दे पाएगी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
Mon, 25 Nov 2019 01:54 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
छात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयानंद मामले में फिरौती के आरोप में जेल में बंद छात्रा सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। विश्वविद्यालय ने छात्रा के बैक पेपर की परीक्षा तो करा दी, लेकिन एलएलएम तीसरे सेमेस्टर की अन्य परीक्षाएं दिलाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि कक्षा में छात्रा की उपस्थिति पूरी न होने के कारण विश्वविद्यालय ने न तो उसका परीक्षा फॉर्म फॉरवर्ड किया और न ही एडमिट कार्ड जारी किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने जेल प्रशासन को भी अवगत करा दिया है और कोर्ट के इस आदेश के आधार पर परीक्षा दिलाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा के पिता ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है, लेकिन इस संबंध में कोई नया आदेश मिलने तक छात्रा को कोई राहत नहीं दी जा सकती। विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया कि कोर्ट द्वारा दिया गया मौजूदा आदेश छात्रा को पुलिस अभिरक्षा देने का है, परीक्षा दिलाने का निर्णय कोर्ट ने विश्वविद्यालय पर ही छोड़ा है।
विज्ञापन