फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chilli trader duped of Rs 3.50 lakh

Bareilly News: मिर्च व्यापारी से 3.50 लाख की ठगी

Fri, 01 Aug 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chilli trader duped of Rs 3.50 lakh
मीरगंज। कस्बे के मिर्च व्यापारी से 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मीरगंज के अमित गुप्ता की फर्म किशन ट्रेडर्स से आठ जून को राहुल कुमार नाम के युवक ने मिर्च खरीदने के लिए संपर्क किया। उसने खुद को सहसवान बदायूं निवासी और नोएडा सेक्टर-तीन में गोदाम मालिक बताया।
विज्ञापन


व्यापारी ने पहले 109 बोरी मिर्च लगभग दो लाख 15 हजार रुपये की नोएडा भेजी। माल गोदाम में उतारने के बजाय दूसरी गाड़ी में पलटकर बेच दिया गया। सिर्फ एक लाख 40 हजार का आंशिक भुगतान किया गया। इसके बाद 15 जून को व्यापारी ने 134 बोरी मिर्च दो लोख 75 हजार रुपये की दूसरी खेप भी भेज दी। इस तरह कुल तीन लाख 49 हजार का भुगतान बाकी रह गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बकाया रुपये लेने के लिए कई बार फोन किए। 19 जुलाई को राहुल ने आश्वासन दिया। उसके बाद उसने दोबारा फोन करने पर धमकी दी। पीड़ित जब उसके बरेली स्थित दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला। लोगों ने बताया कि वह रातों-रात सामान समेटकर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जमीन दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी
एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

मीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्छा खुर्द निवासी मनोज कुमार ने म्यूडी गांव निवासी राजीद और उसके साथी सगीर अहमद पर दो लाख 30 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाकर एसएसपी के आदेश पर मीरगंज थाने में धोखाधड़ी सहित तमाम धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है।


पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि राजीद ने खुद को जमीन व भूखंड खरीद-फरोख्त करने वाला बताते हुए उसे कम कीमत में जमीन दिलाने का लालच दिया। राजीद ने अपने साथी सगीर अहमद की बदायूं जिले में स्थित जमीन का सौदा दिखाकर मनोज से 2.30 लाख रुपये बयाना के रूप में ले लिए। कुछ समय बाद राजीद ने बहाना बनाते हुए कहा कि जमीन का मालिक मर गया है और वादा किया कि वह एक माह में दूसरी जमीन दिलाएगा या रुपये लौटा देगा, लेकिन कई बार मांगने पर भी रुपये नहीं लौटाए। फोन करने पर आरोपी ने कॉल उठाना बंद कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed