फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children's Ventilator Now 'Pack' for a few days

बच्चाें का वेंटीलेटर अब कुछ दिनों के लिए फिर ‘पैक’ 

Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Children's Ventilator Now 'Pack' for a few days
Children's Ventilator Now 'Pack' for a few days - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जिला अस्पताल में बच्चाें के लिए बड़ी मुश्किल से आए वेंटीलेटर को ‘गेंद’ बना दिया गया है। इसे चलाने में डॉक्टर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बच्चा वार्ड के स्टॉफ नर्सों ने जगह कम होने की बात कहकर एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। अब जिला अस्पताल प्रशासन अपने उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर ट्रेंड स्टॉफ मांग रहा है। जाहिर है, नया स्टॉफ आने से रहा। ऐसे में वेंटीलेटर कबाड़ हो जाएगा। 
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य वसीम बरेलवी ने करीब 19 लाख रुपए की निधि से जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड को एक वेंटीलेटर दिया है। इस हाइटेक वेंटीलेटर को 6 मार्च सोमवार में कंपनी के तकनीशियन फिट करने आए थे, लेकिन बच्चा वार्ड के स्टॉफ नर्सोँ ने प्रमुख अधीक्षक को जानकारी दी कि वेंटीलेटर के लिए अलग से एक जगह की जरूरत पड़ेगी। वेंटीलेटर एक कमरा नुमा होता है जो कम जगह में बन पाना मुश्किल है। विकल्प निकाला गया कि एनआईसीयू में पार्टिशन करके वेंटीलेटर फिट करेंगे, लेकिन इसके लिए अभी सामान नहीं है। अब सामान मंगवाने के लिए अलग डिमांड भेजी गई है। जब तक वेंटीलेटर फिट करने की तैयारी नहीं होगी तब तक वह चलेगा नहीं। 
विज्ञापन


डॉक्टराें ने लिखकर दिया कि वेंटीलेटर चलाने के लिए ट्रेंड नहीं 
जिला अस्पताल के दो बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र और डॉ. एसके सागर ने अस्पताल प्रशासन को बताया है कि वह वेंटीलेटर चलाने के लिए ट्रेंड नहीं है, इसलिए वह नहीं चला सक ते। अब अस्पताल में कोई भी अलग से ट्रेंड स्टॉफ नहीं है। ऐसे में वेंटीलेटर तब तक नहीं चलेगा जब तक स्टॉफ नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकार न हो जाए वेंटीलेटर 
काम का बोझ बढ़ने का डर कहें या फिर कोई और कारण। जिला अस्पताल में स्टॉफ की कमी और इनके दिलचस्पी न लेने के चलते मशीनें बेकार हो रही है। डायलिसिस मशीन भी ऐसे ही बेकार हो गई। सी आर्म मशीन, फेको मशीन, लेचर मशीन जैसी तमाम मशीनें इसलिए ठप पड़ी है।

वेंटीलेटर न होने से दम तोड़ते हैं कई बच्चे 
वेंटीलेटर का उपयोग तब करते हैं जब प्री मैच्योर नवजात और अन्य बच्चे फेफड़े की वजह से सांस न ले सकें। ऐसी स्थिति में वेंटीलेटर का उपयोग जरूरी है। जिला अस्पताल में बीमारी के सीजन व सामान्य दिनाें में भी कई बच्चे वेंटीलेटर न होने की वजह से दम तोड़ देते हैं। करीब 30 बेड के वार्ड में अधिकतर बच्चे वेंटीलेटर न होने की वजह से लौटा दिए जाते हैं। इसलिए यहां वेंटीलेटर बेहद जरूरी है। 

एक डॉक्टर तो वेंटीलेटर के लिए चाहिए ही, हमारे यहां दो डॉक्टर हैं और इन पर वैसे ही अतिरिक्त काम है। एडी हेल्थ से एक बच्चा रोग विशेषज्ञ मांगा है। व्यवस्था होने पर वेंटीलेटर शुरू करेंगे। 

डॉ. केएस गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल 

वेंटीलेटर खरीदने से पहले इसी स्टॉफ ने पूर्व एडी एसआईसी डॉ. परवीन जहां को जगह कंफर्म कराई थी, तभी वेंटीलेटर खरीदा गया है। अब दान करने वाला इनकी हर समस्या का समाधान नहीं कर सकता। जिला अस्पताल अपने कोष से समस्या हल करे, वेंटीलेटर जरूरी है। 
डॉ. विजय यादव, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed