फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News Children falling ill due to scorching heat diarrhea patients increased news in Hindi

Bareilly: नौतपा में बिगड़ रही नौनिहालों की सेहत, 702 बच्चों में मिले डायरिया के लक्षण; ऐसे करें बीमारी से बचाव

Mon, 27 May 2024 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2024 10:02 AM IST
सार

Bareilly Heat Wave : बरेली में भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में बीमार बच्चों की कतार लग रही है। रविवार को आरोग्य मेले में बड़ी तादाद में बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले। 

विज्ञापन
Bareilly News Children falling ill due to scorching heat diarrhea patients increased news in Hindi
जिला अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kids Heat Illness: बरेली में नौतपा बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में करीब 702 बच्चों में डायरिया संदिग्ध के लक्षण मिले, जबकि बीते रविवार 544 बच्चे ही इलाज के लिए पहुंचे थे। इस बार पहुंचे जिन बच्चों की हालत गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इससे बच्चा वार्ड फिर फुल हो गया।

विज्ञापन


करीब माहभर से पड़ रही गर्मी के चलते जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में बीमार बच्चों की कतार लग रही है। रविवार को आरोग्य मेले में बड़ी तादाद में बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज, क्यारा, आवंला, क्योलडिया, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और पूर्वी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी, दस्त, सर्द गर्म, त्वचा और सांस संबंधी रोगों की चपेट में रहे बच्चे और बड़े इलाज के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


Bareilly Weather: बरेली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, पांच साल में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक इलाज के लिए पहुंचे 88 मरीजों में 36 बच्चे रहे। इनमें से कुछ बच्चों को त्वचा संबंधी परेशानी की शिकायत थी। बहेड़ी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक आरोग्य मेला में 69 मरीज इलाज को पहुंचे थे। इसमें 24 बच्चे थे। 

आंखों के मरीज भी बढ़े
ओपीडी में इलाज को पहुंचने वाले बच्चों में कई कंजक्टिवाइटिस यानी आंखों के लाल होने से भी परेशान थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय के मुताबिक गर्मी में आंखों की देखभाल उचित न होने पर संक्रमण हो जाता है। आईड्रॉप समेत एलर्जी की दवा दी गई है। साथ ही, आंखों को दिन में तीन से चार बार धोने, छींटे मारने, धूप में निकलने पर चश्मा लगाने और तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा है।

जिला अस्पताल बच्चा वार्ड में सप्ताह भर पूर्व डायरिया पीड़ित बच्चों की तादाद बढ़ने पर बंद पड़े हार्ट वार्ड को खोला गया। दस बेड बढ़ाए गए ताकि कोई बच्चा बगैर इलाज वापस न हो। रविवार को 40 बच्चे भर्ती होने से यह वार्ड भी भर गया। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक बच्चों को इलाज मिले यही प्रयास है।

बीते चार रविवार को कितने बच्चे पहुंचे
तिथि बच्चों की संख्या
19 मई 602
12 मई 578
05 मई 543
28 अप्रैल 521
21 अप्रैल 488

ये हैं बचाव के सुझाव
- हल्के सूती वस्त्र पहनाएं। कई बार पानी पिलाएं।
- घर में ओआरएस के पैकेट रखें। दस्त हो तो पिलाएं।
- सुबह 11 से शाम पांच बजे तक धूप में न जाने दें।
- धूप में खड़ी कार में भी बच्चों को अकेला न छोड़ें।
- घर के एक कमरे को ठंडा बनाएं, वहीं बच्चों रखें।
- सिरदर्द, चक्कर, बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- खानपान और रहन सहन में सफाई का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed