फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child got injured after getting entangled in Chinese manjha on flyover in bareilly

Bareilly News: कोहाड़ापीर पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मासूम घायल, चेहरे पर हुआ गहरा जख्म

Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद बरेली में इसकी बिक्री हो रही है। इसके चलते आए दिन मांझे की चपेट में आने से लोग जख्मी हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोहाड़ापीर पुल पर मांझे से मासूम बच्चा घायल हो गया। 

विज्ञापन
child got injured after getting entangled in Chinese manjha on flyover in bareilly
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोहाड़ापीर पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा जख्मी हो गया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर गुलाबराय के नजदीक रहने वाले महेंद्र गुप्ता बाइक से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। बाइक पर उनका बेटा अथर्व गुप्ता उर्फ चीकू (3) और पीछे उनकी पत्नी बैठी थीं। 

विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक कोहाड़ापीर पुल पर पहुंची, तभी चाइनीज माझा उड़ता हुआ आया और अथर्व के चेहरे पर लिपट गया, जिससे उसकी नाक और आंख के नजदीक का हिस्सा कट दिया। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी और जैसे-तैसे मांझा अलग किया। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन

शहर में मांझे से हो चुके हैं कई हादसे 
शहर में मांझे के कारण पहले ही हादसे हो चुके हैं। नौ मई को कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी जख्मी हो गए थे। महादेव पुल पर गुजरते वक्त मांझे से उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

जुलाई 2023 को मांझे की चपेट में आने से राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई महीने की बेटी शिवांशी जख्मी हो गई थी। उसकी नाक कट गई थी। सचिन की पत्नी नीतू बेटी को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी। उसी वक्त यह घटना घटित हुई थी।  

UP News: 'सुलोचना' और 'डायना' की मदद से बाघ को पकड़ने में जुटा वन विभाग, ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

मई 2012 में आईवीआरआई पुल पर रेत-बजरी कारोबारी मांझे से घायल हो गया था। हेलमेट में मांझा फंसने के कारण उसकी नाक कट गई थी। अगस्त 2020 में सिविल लाइंस चौपुला निवासी 25 वर्षीय अजय चौहान घायल हो गए थे। इसी दिन सुभाषनगर के महेंद्र कश्यप की नाक मांझे से कट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed