{"_id":"66c9aa7fb708760bad0a941c","slug":"child-flying-a-kite-got-burnt-due-to-electric-current-in-the-chinese-manjha-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छूते ही चाइनीज मांझा में उतरा करंट, पतंग उड़ा रहा बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छूते ही चाइनीज मांझा में उतरा करंट, पतंग उड़ा रहा बच्चा झुलसा
Sat, 24 Aug 2024 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:10 PM IST
सार
बरेली में पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे 11 साल का बालक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में छत पर पतंग उड़ा रहा बच्चा करंट लगने से झुलस गया। वह हाथ से चाइनीज मांझा खींच रहा था। मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने से झुलसे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर के संजय नगर निवासी जीतू ने बताया कि शनिवार सुबह उनका 11 वर्षीय बेटा सचिन छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग में बंधा चाइनीज मांझा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे मांझे में करंट उतर आया। हाई वोल्टेज करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। वह काफी देर तक अचेत अवस्था में छत पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
पड़ोस की छत पर पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चे ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सचिन को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन