फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child dies due to electrocution in Bareilly s Bankeganj

Bareilly: बिजली के खंभे में करंट उतरने से बच्चे की मौत, चीख-पुकार सुनकर मदद को दौड़े लोग पर न बची जान

Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
सार

बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर पसियापुर गांव निवासी प्रवीन उर्फ पिंकू लाला का सात वर्षीय पुत्र रितिक रविवार की सुबह 10 बजे के करीब गली में ही खेल रहा था। खेलते हुए वह गली में लगे एलटी लाइन के पोल के पास पहुंच गया। इस दौरान उसे करंट लग गया। 

विज्ञापन
Child dies due to electrocution in Bareilly s Bankeganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के बांकेगंज में स्थित पसियापुर गांव में एलटी बिजली लाइन के पोल में करंट उतरने से बच्चे की मौत हो गई। बालक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे बांकेगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर पसियापुर गांव निवासी प्रवीन उर्फ पिंकू लाला का सात वर्षीय पुत्र रितिक रविवार की सुबह 10 बजे के करीब गली में ही खेल रहा था। खेलते हुए वह गली में लगे एलटी लाइन के पोल के पास पहुंच गया। इस दौरान उसके हाथ पोल में लगे स्टे में छू गए। करंट लगते ही रितिक के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए। उसके शोर मचाने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। रितिक को बुरी तरह जला देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना बांकेगंज बिजली उपकेंद्र को दी, जहां से बिजली बंद होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed