फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child dies after drowning in an open tank at a wedding venue under construction.

Bareilly News: निर्माणाधीन बरातघर में खुले टैंक में डूबने से बच्चे की मौत

Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in an open tank at a wedding venue under construction.
गांव सुन्हा का मामला, एसडीएम ने पहुंचकर लिया जायजा, कमियां उजागर
विज्ञापन

भुता। थाना क्षेत्र के गांव सुन्हा के निर्माणाधीन बरातघर के खुले टैंक में डूबकर रविवार शाम सात वर्षीय बच्चे सुनील की मौत हो गई। परिजनों ने बरातघर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन दबाव के कारण पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमवार को एसडीएम ने पहुंचकर व्यवस्था परखी तो निर्माणाधीन बरातघर में खुले टैंक में डूबने से बच्चे की मौत बरातघर मानकविहिन मिला। उन्होंने लापरवाही मानते हुए बरातघर के स्वामी को जिम्मेदार ठहराया है।
गांव सुन्हा निवासी हरदीप ने बताया कि सुनील अपने छोटे भाई गुरदीप के साथ नवनिर्मित बरातघर में खेल रहा था। खेलते-खेलते सुनील खुले टैंक में लगभग छह-सात फुट गहरे पानी से गिर गया। गुरदीप ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुनील को टैंक से बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव में सोमवार को एसडीएम पहुंचीं, लेकिन मौके पर मृतक बच्चे के माता-पिता नहीं मिले। उन्होंने मामले में ग्रामीणों से जानकारी ली। उसके बाद बरातघर जाकर देखा तो वहां गेट नहीं मिला। खुले टैंक को ढकने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। इस तरह अन्य कमियां भी उजागर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरात घर के बाहर गेट लगा होता या टैंक खुला न होता तो हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने बरातघर मालिक पर आरोप लगाया और कहा कि घटना के 24 घंटे बाद भी खुले टैंक को ढका नहीं गया। ग्रामीण जयपाल और चिरोजी लाल ने बरातघर का गेट और टैंक बंद कराने की मांग की है।
--------
बरातघर के मालिक पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
प्रथमदृष्ट्या बरातघर मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed