{"_id":"66c13d0ee4aada6e0a064e87","slug":"chief-secretarys-advice-to-officersimprove-behavior-give-respect-to-everyone-bareilly-news-c-4-lko1018-461428-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: उद्यमी बोले- थानों में होता है चोरों जैसा व्यवहार, मुख्य सचिव की अफसरों को नसीहत- व्यवहार सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उद्यमी बोले- थानों में होता है चोरों जैसा व्यवहार, मुख्य सचिव की अफसरों को नसीहत- व्यवहार सुधारें
Sun, 18 Aug 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:45 AM IST
सार
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अफसरों से कहा कि गरीब हो या अमीर सभी से बेहतर व्यवहार होना चाहिए। कोई समस्या है तो विभागीय स्तर पर कर्मचारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में उद्यमी-निर्यातक किसान संवाद एवं समाधान कार्यक्रम में शनिवार को उद्यमियों ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सामने भ्रष्टाचार, कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार जैसे मसले उठाकर सरकारी विभागों की बखिया उधेड़ डाली। यहां तक कह डाला कि थानों में उनसे चोरों जैसा व्यवहार होता है। हालात समझते हुए मुख्य सचिव ने माना कि कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें दूर कराएंगे। उन्होंने सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया। साथ ही अफसरों को व्यवहार सुधारने और सभी से समान बर्ताव की नसीहत दी।
विज्ञापन
बरेली और मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा, गरीब हो या अमीर सभी से बेहतर व्यवहार होना चाहिए। कोई समस्या है तो विभागीय स्तर पर कर्मचारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं। यह व्यावहारिक समस्या है कि जब कोई व्यक्ति किसी काम से विभागों में पहुंचता है तो कर्मचारी मुंह घुमा लेते हैं। वहीं विदेश में अगर कोई व्यक्ति पास आता है तो वहां कर्मी आगे बढ़कर उसकी समस्या पूछते हैं। यहां एक दूसरे विभाग के कर्मचारी को ही परेशान करने की प्रवृत्ति है, जो ठीक नहीं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने शासन की ओर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एंटी करप्शन टीम और विजिलेंस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी। बिजली की समस्याओं के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि जमीनी स्तर पर कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें दूर कराने के लिए वे खुद संबंधित विभाग और अधिकारियों से बात करेंगे। किसानों, उद्यमियों, निर्यातकों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्लाईवुड उद्योग के लिए जारी हो रहे लाइसेंस
मुख्य सचिव ने बताया कि प्लाईवुड उद्योग के लिए बरेली एवं मुरादाबाद मंडल में 14 सौ उद्यमियों को लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने उद्यम आसान बनाने के लिए 25 से भी ज्यादा सेक्टर में नीति बनाने की जानकारी दी। औद्योगिक आस्थान की कमी के बारे में कहा कि पीलीभीत के पचपेड़ा में यूपीसीडा का औद्योगिक क्षेत्र है। उसका निरीक्षण उन्होंने किया है। उद्यमी यूपीसीडा से समन्वय कर सकते हैं।
उद्यमियों ने गिनाई विभागों की कारगुजारी
मुख्य सचिव ने बताया कि प्लाईवुड उद्योग के लिए बरेली एवं मुरादाबाद मंडल में 14 सौ उद्यमियों को लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने उद्यम आसान बनाने के लिए 25 से भी ज्यादा सेक्टर में नीति बनाने की जानकारी दी। औद्योगिक आस्थान की कमी के बारे में कहा कि पीलीभीत के पचपेड़ा में यूपीसीडा का औद्योगिक क्षेत्र है। उसका निरीक्षण उन्होंने किया है। उद्यमी यूपीसीडा से समन्वय कर सकते हैं।
उद्यमियों ने गिनाई विभागों की कारगुजारी
- पुलिस का रवैया उद्यमियों के प्रति बेहद खराब है। थाने में चोर और हजार करोड़ की हैसियत वाले उद्यमी में कोई फर्क नहीं समझा जाता।
- उद्यमी भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं। जैसे उद्यमियों और व्यापारियों की परत दर परत जांच होती है, वैसी ही जांच 25 फीसदी अफसरों की भी होनी चाहिए।
- विभागों में उद्यमियों की कोई सुनवाई नहीं होती। दो-दो घंटे तक अफसर बिठाए रखते हैं। सम्मान भी नहीं मिलता।
- जीएसटी टीम उद्यमियों के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर बदसलूकी करती है। शासनादेश को धता बताते हुए मोबाइल टीमें छिटपुट खामियों पर भी दो सौ गुना तक जुर्माना वसूलती हैं। ये कारोबार में अड़चन है।
- लघु व कुटीर उद्योग, क्रशर उद्योग से संबंधित योजनाओं की जानकारी अफसर देते ही नहीं। ऐसे में छोटे कारोबारियों को कैसे लाभ मिले।
- जीएसटी की मोबाइल यूनिट मेंथा उद्यमियों का उत्पीड़न करती है। निर्यात पर जीएसटी रिफंड हासिल करने के लिए कर्मचारियों की जेब भी गरम करनी पड़ती है।
