फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will start Bareilly School Chalo Abhiyan today

CM Yogi Bareilly Visit: सीएम योगी आज बरेली में, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ; देंगे 932 करोड़ की सौगात

Tue, 01 Apr 2025 01:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Apr 2025 01:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक वह राजकीय विमान से लखनऊ से बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे बरेली काॅलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will start Bareilly School Chalo Abhiyan today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में होंगे। यहां से वह स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, जिले को 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


सरकार के आठ साल पूरे होने पर जनता से भी रूबरू होंगे। उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक वह राजकीय विमान से लखनऊ से बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे बरेली काॅलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के बाद विकास भवन में बरेली मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद सीएम नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed