फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav , will be at the end of the month

इस माह के अंत में आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Sat, 09 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जुलाई के आखिरी सप्ताह में बरेली आएंगे। वह यहां की नई जेल का उद्घाटन करेंगे। पुरानी जेल में लोहिया पार्क की बुनियाद रखेंगे। शहामतगंज में ओवर ब्रिज, चौपुला से सेटेलाइट तक फोरलेन और साइकिल ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ-साथ नई डिजाइन पर डिवाइडर निर्माण की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय से निर्देश मिले हैं कि सीएम को जुलाई के आखिरी सप्ताह में बरेली आना है। इसीलिए बरेली जिले के उद्घाटन और शिलान्यास का खाका तैयार करा लें। इसमें किसी भी तरह की कमी न रहे, प्रशासन के साथ-साथ संगठन से भी तैयारियां करने को कहा है। इसीलिए सपा जिला संगठन ने शनिवार को 11 बजे जिला पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह तय करना है कि इस दौरे को लेकर जनसभा कराई जाए या फिर सामान्य कार्यक्रम हो। क्योंकि 21 जुलाई से सावन माह शुरू हो जाएगा, इस कारण काफी लोग और प्रशासन भी कानून व्यवस्था में जुटेगा। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से पुरानी जेल से नई जेल में कैदी शिफ्ट करने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। नई जेल का तकनीकी टीम से निरीक्षण भी कराया जा चुका है। बिजली, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जेल में व्यवस्थाएं पूरी हैं। सीएम की ओर से उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन

इसी के साथ-साथ पूर्व में की गईं घोषणाओं वाले प्रोजेक्टों के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। अधीनस्थ अधिकारियों से पूछा जा रहा है कि सीएम से कौन-कौन से प्रोजेक्टों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा सकता है।
विज्ञापन

‘सीएम का जुलाई में कार्यक्रम प्रस्तावित है, उनके आगमन की तैयारियों के लिए शनिवार को 11 बजे बैठक बुलाई है।’ वीरपाल यादव, जिलाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed