फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Engineer and Superintending Engineer removed for failing to prevent power outages

Bareilly News: बिजली कटौती रोकने में नाकाम मुख्य व अधीक्षण अभियंता हटाए गए

Fri, 10 Jul 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer and Superintending Engineer removed for failing to prevent power outages
बरेली। बिजली कटौती रोकने में नाकाम होने पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश और अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार रात स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश को मध्यांचल मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह मध्यांचल लखनऊ में तैनात अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार सिंह को पदोन्नत कर बरेली के मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिलेश कुमार सिंह मूल रूप से मिर्जापुर के निवासी हैं। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि जिले में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था, बढ़ती कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने के कारण यह कार्रवाई की गई। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने भी खराब विद्युत आपूर्ति पर नाराजगी जताई थी। डेढ़ माह पहले सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। 30 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में मुख्य अभियंता ने बिजली चोरी को आपूर्ति बाधित होने की वजह बताया था। इसके बाद विभाग ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed