फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chicken roll stall worker murdered by drunken men in bareilly

नशे में गुंडई: कार सवारों ने ले ली गरीब कारीगर की जान, चिकन रोल बेस्वाद बताकर मार दी गोली

Thu, 04 May 2023 08:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 May 2023 08:55 AM IST
सार

बरेली में नशा करके टशन दिखाने में कार सवार रईसों ने गरीब कारीगर नसीर की जान ले ली और भाग निकले। आरोपी के तौर पर किला के बमनपुरी इलाके के सराफ का नाम आ रहा है। पुलिस उसकी तस्दीक करने में जुटी है।

विज्ञापन
chicken roll stall worker murdered by drunken men in bareilly
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी नगर में बुधवार रात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार में चिकन रोल स्टॉल पर आए दो लोगों ने चिकन रोल का स्वाद खराब बताकर 52 साल के कारीगर नसीर के चेहरे पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। आरोपी के तौर पर किला के बमनपुरी इलाके के सराफ का नाम आ रहा है। पुलिस उसकी तस्दीक करने में जुटी है।

विज्ञापन


शहर में धारा 144 लागू है, सप्ताहभर बाद निकाय चुनाव होना है। लोगों के समूह में एकत्र होने व दुकानों के देर रात तक खुलने पर रोक है। इसके बावजूद पॉश इलाके में आधी रात तक बार और चिकन-मटन की दुकानें खुली रहती हैं। यह घटना भी बुधवार रात पौने 11 बजे हुई, जब स्टॉल बंद हो जाना चाहिए था। स्टॉल के मालिक व स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में थे और गालियां देते हुए अभद्रता कर रहे थे। इसी झोंक में उन्होंने नसीर को गोली मार दी।

विज्ञापन

पुलिस ने किला में दी दबिश

घटना के दौरान जब आरोपी कार लेकर फरार हो रहे थे, स्टॉल के मालिक अंकुर ने कार का फोटो ले लिया। इसमें कार के पीछे की नंबर प्लेट आ गई। इसे उन्होंने पुलिस को दे दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कार का नंबर चेक किया तो वह उत्तराखंड के काशीपुर शहर का निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तब एसपी सिटी ने बहेड़ी और रामपुर थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। वायरलेस और मोबाइल फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस संबंधित रास्तों पर चेकिंग करने लगी। बाद में परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर पता लगा कि यह कार अब किला थाना क्षेत्र में ट्रांसफर हो गई है।

गोल्डन बाबा के नाम की इलाके में चर्चा

कार का मौजूदा मालिक बमनपुरी निवासी सराफ बताया जा रहा है। कार पंजीकरण के साथ मिले मोबाइल नंबर को तस्दीक करने पर भी ऐसी ही तस्वीर आ रही है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि जो शख्स आरोपी बताया जा रहा है, वह गोल्डन बाबा के रूप में प्रचलित है। 

हालांकि, देर रात तक अधिकारी इस बात को लेकर एकमत नहीं थे कि इसी आरोपी ने घटना की है। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी, सर्विलांस, चश्मदीद व अन्य आधार पर पूरी तरह तस्दीक के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

सरल शख्स थे नसीर

स्टॉल मालिक अंकुर सबरवाल ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी व छह साल की बेटी है। वह मोबाइल भी नहीं रखते थे। घटना से पहले डांटने पर उन्होंने आरोपियों से माफी भी मांगी। दोबारा बुलाने पर उन्होंने यह सोचकर कार का रुख किया कि शायद वे रोल का भुगतान करेंगे। इस बीच उन्हें गोली मार दी गई।

खोजी कुत्ते को भी घुमाया

घटनास्थल पर देर रात पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को भी घुमाया। फॉरेंसिक टीम भी साथ आई और आसपास से मिट्टी, खून व साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed