फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chhap tilak sab chhini re mose naina milai ke

‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के...’

Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chhap tilak sab chhini re mose naina milai ke
सूफियाना महफिल में कव्वाली और सितार की जुगलबंदी करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सूफियाना कव्वाली और सितार की जुगलबंदी से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
विज्ञापन

दानिश हुसैन ने सूफी कलाम, डॉ. दीपेंद्र उपाध्याय ने दी सितार पर प्रस्तुति

बरेली। रिद्धिमा में बुधवार शाम सजी सूफियाना महफिल में कव्वाली और सितार की जुगलबंदी ने लोगों का मन मोह लिया। रामपुर, सहसवान घराने के कव्वाल दानिश हुसैन बदायूंनी ने सुफियाना कलाम पेश किए। डॉ. दीपेंद्र उपाध्याय ने सितार वादन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

देर शाम तक मॉडल टाउन पुलिस चौकी के सामने स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के रिद्धिमा मंच एवं कला केंद्र में संगीत की महफिल सजी। इसका आगाज रामपुर, सहसवान घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद निसार हुसैन खां के पौत्र दानिश हुसैन बदायूंनी ने किया। उन्होंने कई प्रख्यात सूफी कलाम पेश किए। शकील बदायूंनी के कलाम, ‘जो लगा के आग गए हो तुम, वो लगी हुई है बुझी नहीं’ के अलावा अमीर खुसरो के कलाम, ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के’ को अपनी आवाज देकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। सूफी संत बुल्ले शाह के कलाम, दमादम मस्त कलंदर.. ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सहसवान घराने से ही ताल्लुक रखने वाले आजम अली खां ने तबले पर संगत दी। बरेली निवासी सितार वादक डॉ. दीपेंद्र उपाध्याय ने राग झिंझोटी को सितार पर साधा और तबले पर इनकी संगत तीन ताल और एक ताल पर प्रशांत उपाध्याय ने दी। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, डॉ. अनुज सक्सेना, सेंटर हेड डॉ. कविता अरोड़ा, रजत खंडेलवाल, अश्वनी ओबेराय आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed