फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chess

शतरंज में जीते छह खिलाड़ी जाएंगे स्टेट प्रतियोगिता में

Tue, 14 Jul 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 14 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को 20 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रथम दो स्थान पर रहे प्रतिभागियाें को एसोसिएशन की ओर से स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दसवीं जिला शतरंज प्रतियोगिता में 13 और 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता के समापन समारोह में लायंस क्लब न्यू बरेली के संजय अग्रवाल और अध्यक्ष बीपी सक्सेना शामिल हुए। प्रतियोगिता में आठ स्थान तक कैश प्राइज व ट्रॉफी दी गई। 13 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर जीआरएम स्कूल के आदित्य वैद्य, दूसरे स्थान पर चंद्रदीप सक्सेना, आरती सिंह, वरुण अग्रवाल, सिद्धांत, चैतन्य खड़के आगे रहे। 19 आयु वर्ग में संयुक्त रूप से इशांक उपाध्याय व गौरव शर्मा प्रथम रहे। तृतीय स्थान पर दिलीप कुमार, चतुर्थ पर नारायन सिंह, पांचवें पर राहुल सक्सेना व छठा पुरस्कार कुनाल सक्सेना को मिला। इसी आयु वर्ग में बालिका में सोम्या सिंह प्रथम रहीं। ओपन वर्ग में कुनाल कंचन, प्रशांत कुमार, दीपक रस्तोगी, राजबीर सिंह, वेद प्रकाश राजपूत, सूर्यकांत वर्मा, कांती गुप्ता व अजय बीर सिंह आगे रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवराम शर्मा ने बताया कि पहले दो खिलाड़ी स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में जाएंगे। कार्यक्रम में अविनाश शर्मा, अभय मोहन, रतन गुप्ता, रामकिशोर व अन्य शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed