फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheeting

किसान के डेढ़ लाख हड़पे, बेटे को पीटा

Thu, 16 Jul 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 16 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बैंक से लोन दिलाने वाले एक दलाल ने किसान के डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। इसका विरोध किया तो उसके बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। बैंक के बाहर हंगामा होने पर भीड़ लग गई। लोगों ने बीच बचाव किया तो दलाल भाग गया। किसान ने बारादरी थाने में दलाल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कैंट के भरतौल गांव के दयाराम ने पुलिस को बताया कि उसने शाहजहांपुर रोड स्थित विजया बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कृषि लोन लिया था। इसका भुगतान बुधवार को हुआ था। किसान ने कहा कि सारी रकम कागज तैयार करने वाले दलाल ने यह कहते हुए अपने पास रख ली कि वह लोन लेने को दी जाने वाली एडवांस किस्त अपने पास से जमा कर चुका है। किसान का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसे जाति सूचक गालियां दी गई और बेटे अमर सिंह को पीट दिया। कई लोगों के आने से दलाल पैसा लेकर भाग गया। इसके बाद दयाराम बारादरी थाने पहुंचा और तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम का कहना है कि शहामतगंज चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed