{"_id":"6823bddd14352c78640b12c4","slug":"check-the-functionality-of-cctv-cameras-installed-at-black-spots-bareilly-news-c-4-lko1064-639655-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांचें
विज्ञापन
बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए कि कलक्ट्रेट और आसपास के इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के उपाय प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने जिले में ब्लैक स्पॉट के संबंध में जानकारी ली। कहा कि जिन ब्लैक स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहां कैमरों की सक्रियता की समय-समय पर जांच कराते रहें।
लोक निर्माण और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि पिछले साल जिले में 64 ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक काम कराए गए। वर्तमान में जिले में 45 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां सुधारात्मक कार्य कराए जाने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। स्कूल वाहनों के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज लाने और घर पहुंचाने के लिए 43 स्कूल-कॉलेज अनुबंधित वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। समय-समय पर इन वाहनों को जांच की जा रही है। पूरी तरह से फिट न होने पर 35 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं। डीएम ने स्कूल वाहनों के चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, आरटीओ दिनेश कुमार सिंह, एआरटीओ मनोज कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी रहे। संवाद