{"_id":"62113f7e264a51171a20e135","slug":"cheating-of-eight-lakhs-in-the-name-of-giving-franchise-of-momos-bareilly-news-bly4760040165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर आठ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर आठ लाख की ठगी
विज्ञापन
बरेली। कैंट की चेतना कॉलोनी, नकटिया में रहने वाले हरिओम को मोमोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगों ने आठ लाख से ज्यादा की रकम ठग ली। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हरिओम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 23 जनवरी को गूगल पर विज्ञान देखकर वॉओ मोमो फूड प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी के बारे में सर्च किया।
उस पर उन्हें संजय नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद रोहित अंकुश कोहली नाम के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। इन लोगों ने उन्हें बताया कि फ्रेंचाइजी लेने के लिए उन्हें अलग-अलग चरणों में कंपनी के खाते में करीब पांच लाख रुपये जमा करने होंगे। फिर दो फरवरी से 14 फरवरी के बीच उन्होंने अपने और अपनी पत्नी भारती के बैंक खाते से कई किस्तों में आठ लाख छह हजार पांच सौ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्हें एक मेल मिला, जिसमें 1.45 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया।
उन्होंने रुपये जमा करने के लिए दो-चार दिन का समय मांगा और इस बीच फ्रेंचाइजी लेने वाले अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया तो पता चला कि उस कंपनी द्वारा कोई फ्रेंचाइजी नहीं दी जाती है। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने संजय और रोहित अंकुश कोहली के मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन उनके नंबर स्विच ऑफ मिले। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो इसकी जांच साइबर सेल को सौंपते हुए थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।