फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated Rs 8.20 lakh on the pretext of getting a BDO job

Bareilly News: बीडीओ की नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगे 8.20 लाख रुपये

Fri, 10 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 8.20 lakh on the pretext of getting a BDO job
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव के ब्यक्ति पर बीडीओ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8.20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने जब उससे अपने रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित धारा सिंह वर्मा निवासी खरगपुर थाना आंवला ने बताया कि उनके पास मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी युवक सुनील भास्कर आया और कहा कि उसकी जान पहचान अच्छी है। वह बीडीओ की नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसे 12 लाख रुपये देने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया और सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 6.80 लाख रुपये उसके गूगल पे के वॉलेट पर भेज दिया। 1.30 लाख नकद देकर शैक्षिक योग्यता के कागज दे दिए। पीड़ित ने एक ब्लैंक चेक ले लिया, जो उसी के पास है। बीडीओ की परीक्षा के बाद नियुक्तियां सरकार द्वारा कर दी गई, लेकिन उसकी नियुक्ति नहीं हुई तो उसने आरोपी को फोन किया, लेकिन आरोपी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह आरोपी के घर गया, जहां उससे गाली-गलौज कर एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed