{"_id":"649218bcd393e371c2006bb7","slug":"cheated-of-rs-110-lakh-on-the-pretext-of-job-in-hospital-bareilly-news-c-4-1-187337-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठगे
Wed, 21 Jun 2023 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
आंवला। अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। ठगे जाने का जानकारी पीड़ित को तब हुई, जब उसे फर्जी नियुक्तिपत्र थमाकर ट्रेनिंग के लिए आगरा भेजा गया। उसी नियुक्तिपत्र पर वहां एक अन्य युवक प्रशिक्षण लेता मिला। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने के बाद थाना आंवला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अलीगंज के रुद्रपुर गौटिया मजरा मंडोरा निवासी यादराम का कहना है कि उसकी मुलाकात गांधीपुरम त्रिदेवी मंदिर के पास रहने वाले राघवेंद्र नाथ शुक्ला से आंवला के आयुर्वेदिक अस्पताल के एक डाक्टर के माध्यम से हुई। राघवेंद्र ने खुद को महिला चिकित्सालय बरेली में कार्यरत बताते हुए कहा कि यदि तुमने इंटरमीडिएट जीव विज्ञान से पास की है तो बदायूं जिले की एक कंपनी में नौकरी लगवा देगा।
इसके लिए उसने 1.30 लाख रुपये मांगे। पीड़ित आरोपी की बातों में आ गया और उसने ब्याज पर रकम लेकर आरोपी को 1.10 लाख रुपये दे दिए। यह रकम उसने आंवला के एक अस्पताल में दो लोगों की मौजूदगी में दी। बाकी रकम बाद में देने का वायदा किया था।
विज्ञापन
दो अप्रैल को आरोपी ने उसे नियुक्तिपत्र देकर कहा कि चार दिन के प्रशिक्षण पर आगरा जाना है। जब वह नियुक्तिपत्र लेकर आगरा नियत स्थान पर पहुंचा तो वहां उसे जानकारी हुई कि नियुक्तिपत्र के सीरियल नंबर पर कोई अन्य व्यक्ति प्रशिक्षण लेने पहुंचा है। बताया कि आगरा में उसे बेइज्जत होकर लौटना पड़ा। इसके बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। उसने आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने साफ इन्कार कर दिया।