फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheated by jweller to small jwellers

सराफा कारोबारियों को लगाया दो करोड़ का चूना

Sun, 12 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
cheated by jweller to small jwellers
बरेली। सूर्या एन्क्लेव में रहने वाले सराफ ने कारोबार के बहाने आधा दर्जन सराफा कारोबारियों से करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात बिक्री के लिए लेकर हड़प लिए। अब आरोपी न तो रुपये दे रहा है और न ही जेवरात लौटा रहा है। इस मामले में आलमगीरीगंज के सराफा कारोबारी सागर अग्रवाल ने अधिकारियों और कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सागर का कहना है कि उनकी पत्नी शल्पी अग्रवाल की फर्म सोने-चांदी की ज्वेलरी का कारोबार करती हैं। आलमगीरीगंज में ही उनकी दुकान है। सूर्या एन्क्लेव के एक सराफ की पत्नी ने डिजाइनर ज्वेलरी की खरीदारी के जरिये जान पहचान बढ़ाई और फिर उनसे सोने-चांदी के जेवरात नकद और उधार लेने शुरू कर दिए। चूंकि वह तय वक्त पर रकम लौटा देती थीं, इसलिए विश्वास बन गया। इसके बाद उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य भी जेवरात का लेनदेन करने लगे। इसी बीच आरोपियों पर उनके जेवरात के 32.15 लाख रुपये बकाया हो गए तो आरोपियों का व्यवहार बदल गया। भुगतान का दबाव बनाया तो एक नंबर को आरोपियों ने उन्हें 14 लाख रुपये के चेक दे दिए। उन्हें बैंक में लगाया तो पता चला कि वह अकाउंट ही बंद है।
विज्ञापन

रुपये मांगने पहुंचे तो कई पीड़ित आए सामने
सागर अग्र्रवाल ने बताया कि 23 नवंबर को वे लोग अपने रुपये मांगने आरोपियों की दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि उन लोगों ने कई अन्य कारोबारियों को भी इसी तरह ठगा है। इनमें प्रियंका से करीब 60 लाख, सपना चतुर्वेदी से 3.20 लाख, किरन से 15 लाख, माधुरी पटेल से पांच लाख, सरदार हरजिंदर सिंह से पांच लाख, रामपुर के तरनदीप सिंह से 52 लाख समेत करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात हड़प लिए हैं। वे लोग भी वहां रुपये लेने को बैठे हुए थे लेकिन आरोपियों ने रुपये देने के बजाय विवाद करना शुरू कर दिया। शनिवार को कोतवाली पहुंचे सागर ने बताया कि इस उधारी के चलते उनका कारोबार चौपट हो गया है। बाजार की देनदारियां भी बढ़ गई हैं लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed