फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheap LED and Tube People who buy lights

सस्ती एलईडी और ट्यूब  लाइट खरीदने उमड़े लोग

Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cheap LED and Tube People who buy lights
led bulb - फोटो : demo
कम वाट में सस्ती एलईडी, ट्यूब लाइट और सीलिंग फैन खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, लेकिन कंपनी के ठेकेदारों ने वितरण केंद्रों पर सीमित स्टाक ही उपलब्ध कराया। मनमानी से परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि स्थानीय सप्लायर ने स्टाक इधर-उधर कर दिया। जब लोग चीफ इंजीनियर से शिकायत करने पहुंचे पहुुंचे तो उन्होंने जांच कराने को कहा। यहां बता दें बरेली में योजना की शुरूआत चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल कराई।
विज्ञापन

विद्युत मंत्रालय ने ‘उजाला’ योजना में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज (ईईसीएल) के माध्यम से कम वाट वाले सस्ते उपकरण उपलब्ध कराना शुरू किया है। बरेली समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार से बल्ब, ट्यूब लाइट और सीलिंग फैन की बिक्री शुरू हुई। यहां बता दें कि पंखे फाइव स्टार रेटिंग के हैं, ये 35 फीसदी बिजली बचाएंगे। पंखे 2.5 साल वारंटी के हैं, जबकि एलईडी और ट्यूब लाइट पर तीन साल की वारंटी है।
विज्ञापन

शहर में खुले पांचों वितरण केंद्रों पर लोग दस बजे से पहले ही पहुंच गए, जबकि स्थानीय सप्लायर के लोग 11 बजे दो सौ एलईडी बल्ब और बीस ट्यूब लाइट लेकर पहुंचे। माल कम और भीड़ ज्यादा होने पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल खुद केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे चीफ को लोगों ने बताया कि सप्लायर ने ब्लैक कर दी है, इससे सामान कम आया। इस पर चीफ ने ईईसीएल के प्रबंध निदेशक सौरभ से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में सप्लायर अलंकृत के प्रोजेक्ट मैनेजर चंचल कुमार ने बताया कि बरेली में 50 हजार बल्ब और 10 हजार ट्यूब लाइट उपलब्ध कराई गई हैं। फैन शनिवार तक पहुुंचेंगे। चंचल कुमार ने बताया कि फर्म ने बरेली जिले में संजय टंडन को ठेका दिया है। इतनी बड़ी संख्या में सप्लाई आने पर भी मारामारी मची रही। 

बिक्री मंगल तक
चीफ इंजीनियर ने मंगलवार तक एनर्जी सेवर उपकरणों की बिक्री कराने के आदेश दिए हैं। चीफ ने बताया कि निर्धारित पांचों स्थानों पर बल्ब, ट्यूब लाइट और सीलिंग फैन मिलेंगे। 


जांच होगी: चीफ
बरेली। चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ईईसीएल से मिली सप्लाई इधर-उधर और ब्लैक करने के आरोपों पर जांच कराई जाएगी। साथ ही पर्याप्त सप्लाई मंगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed