फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chc clerk bribe taking audio viral

स्वास्थ्य विभाग में हर पद पर नौकरी के लिए रिश्वत का रेट तय

Fri, 06 May 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
chc clerk bribe taking audio viral
भोजीपुरा। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें पद के हिसाब से घूस के रेट की चर्चा की जा रही है। जिस पद पर जैसा वेतन है उसी के अनुसार रिश्वत तय की गई है। यह ऑडियो भोजीपुरा पीएचसी के एक बाबू का बताया जा रहा है। हालांकि पीएचसी प्रभारी ने ऑडियो न सुनने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है। इस खेल का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा पर तैनात एक बाबू स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली का काम कर रहा है। ऑडियो में बाबू साफ कह रहा है कि वह किसी अफसर को पैसे देता है, लेकिन नाम नहीं बताया है। ऑडियो में एक शख्स बाबू से बात कर रहा है, जो उससे विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए दी जाने वाली रिश्वत के बारे में पूछ रहा है। बाबू उसे बता रहा है कि सभी पदों पर वेतन के हिसाब से पैसा देना होगा। डेंटल का 27 हजार वेतन है तो इस पद के लिए साढ़े तीन लाख, इसी तरह नर्सिंग का वेतन 17 हजार है तो तीन लाख और एक्सरे टेक्नीशियन के तीन लाख तीस हजार रुपये देने होंगे। इसी तरह वह एक लिस्ट होने की बात कह रहा है, जिसमें विभिन्न पदों पर नौकरी के एवज में दी जाने वाली रकम का जिक्र है। ऑडियो में बात कर रहे दूसरे शख्स के पूछने वह अपना नाम संजीव बताता है। कहता है वह भोजीपुरा पीएचसी में आयुष्मान कक्ष में बैठता है। वह कहता है कि जिससे पैसा लेता है वह उसका काम करता है। कोई काम वह तब ही हाथ में लेता है जब उसे ऊपर से हिंट मिलता है। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चौधरी का कहना है कि उन्होंने अभी ऑडियो सुना नहीं है। ऑडियो सुनने के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed