{"_id":"5fc6a1648ebc3e9bd85a1793","slug":"chaupula-intersection-can-become-fatal-bareilly-news-bly4287085107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः जानलेवा बन सकता है चौपुला चौराहे का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः जानलेवा बन सकता है चौपुला चौराहे का जाम
विज्ञापन
चौपुला पुल बंद होने के कारण रोड एेसे पार कर रहे हैं रेल ट्रेक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पर होकर जा रहे सुभाष नगर और मढ़ीनाथ वाले
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल बनाने के लिए शुरू से चली आ रही मनमानी अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है। पुल के मुख्य हिस्से के निर्माण के लिए चौपुला चौराहा बंद किए जाने के बाद सबसे बड़ा असर सुभाषनगर, बिहारीपुर, मढ़ीनाथ आने जाने वालों पर पड़ा है। वैकल्पिक रास्तों की गलियों में जाम लगने पर उन्होंने खतरनाक रास्तों को चुन लिया है। मंगलवार को लोग रेलवे लाइन से होकर गुजरते रहे। यातायात पुलिस ने पुल के स्लैब पड़ने का काम शुरू होने तक पैदल व बाइक सवारों को अयूब खां, चौकी चौराहा की ओर आवागमन की जो छूट दे रखी है मगर मौका पाते ही बंद रास्तों के बैरियर के बीच से निकलकर अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। अमर उजाला टीम ने मंगलवार दोपहर चौपुला चौराहे के अलावा आसपास के रास्तों का भी हाल देखा तो लोग खतरों से जूझकर गंतव्य पर जाते नजर आए।
विज्ञापन
चौपुला चौराहे पर खतरे के बीच से निकल रहे लोग
चौपुला पर फिलहाल लोग खतरे के बीच निकलने से मान रहे हैं। चौराहे से लेकर दिल्ली रोड पर मढ़ीनाथ पुल के छोर तक लोहे के भारी भरकम गार्डर, एंगल, बिजली के तार यहां वहां छितरे पड़े हैं। चौराहे से सटे दूसरे रास्तों पर भी सेतु निगम स्टाफ ने सरिया, बांस बल्ली तो कहीं लोहे के बोर्ड लगाकर रास्तों को अवरुद्ध किया है। यातायात पुलिस फिलहाल स्लैब के लिए पाड़ बंधने तक लोगों को राहत देना चाहती है और अयूब खां, बिहारीपुर व चौकी चौराहा दिशा में पैदल व दोपहिया वाहनों को गुजरने देना चाहती है। बावजूद लोग इस छूट का गलत फायदा उठा रहे हैं। कुछ लोग गलतफहमी में तो बाकी जानबूझकर बंद रास्तों का रुख कर रहे हैं। फिर यही लोग चौराहे पर भूलभुलैया जैसे रास्ते पर आकर फंस जाते हैं तो पीछे लौटना मुश्किल हो जाता है। पूरे दिन यहां लोगों की यातायात पुलिस से तकरार हो रही है।
विज्ञापन
सुभाषनगर पुलिया पर पूरे दिन जाम
चौपुला बंदी की वजह से सुभाषनगर इलाका इन दिनों खासा व्यस्त हो गया है। बदायूं रोड से शहर में प्रवेश को कार व टेंपो वाले इसी रास्ते का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए राजीव कॉलोनी रोड से सुभाषनगर अंडरपास तक पूरे दिन मारामारी मची रही। सुभाषनगर अंडरपास मंगलवार दोपहर जाम की जद में था। यहां यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड बेमन से जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कैमरा देखकर ये फुर्ती से काम करने लगे।
विज्ञापन