फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet to seven TTEs of the junction on the report of Vigilance

विजिलेंस की रिपोर्ट पर जंक्शन के सात टीटीई को चार्जशीट

Fri, 22 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet to seven TTEs of the junction on the report of Vigilance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टीटीई पर अतिरिक्त कैश और बिना बर्थ के ही टिकट बनाने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। इंटरसिटी एक्सप्रेस और वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल में विजिलेंस की चेकिंग के दौरान दौरान अतिरिक्त कैश और टीटीई पर बर्थ न होने पर टिकट बनाने के आरोप में रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस ने जंक्शन के सात टीटीई को चार्जशीट दी है। इनमें चार सीआईटी स्तर और तीन टीटीई स्तर का चेकिंग स्टॉफ है। सीनियर मुख्यालय की इस कार्रवाई से जंक्शन का चेकिंग स्टॉफ स्तब्ध है।

लॉक डाउन के बाद से चलीं बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस में छोटी दूरी के यात्रियों से रुपये लेकर सफर करने की सूचना विजिलेंस टीम को लगातार मिल रही थी। दरअसल बरेली से मु़रादाबाद या अमरोहा जाने वाले ज्यादातर यात्री बिना रिजर्वेशन के टीटीई से सांठगांठ करते हुए आवागमन करते थे। उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस की विजिलेंस टीम ने मुरादाबाद से हापुड़ स्टेशन तक नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीआईटी जयराम और आला हजरत एक्सप्रेस के टीटीई नरेन्द्र कुमार, शकील अहमद और संतोष कुमार, ऊषा तिवारी, अरुण कुमार की रसीद बुक और कैश चैक किया। टीम ने पाया कि चारो टीटीई के पास रसीदों के कैश के अलावा भी अतिरिक्त रुपये भी थे। पूछताछ करने पर टीटीई बगले झांकने लगे और कोई जवाब नहीं दे सके। लखनऊ मेल में सीआइटी अनिल कुमार पर आरोप था कि उन्होंने चेकिंग से पहले ही तीन टिकट बना दिए थे। विजिलेंस ने बड़ौदा हाउस को रिपोर्ट दी थी। बृहस्पतिवार को बड़ौदा हाउस की ओर से सभी को चार्जशीट दी गई। मामले में बरेली जंक्शन पर तैनात रेलवे के अधिकारी खुल कर बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed