फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet prepared in BJP leader murder case; accused's mother found innocent.

Bareilly News: भाजपा नेता हत्याकांड में चार्जशीट तैयार, आरोपी की मां निकली बेकसूर

Thu, 01 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet prepared in BJP leader murder case; accused's mother found innocent.
बरेली। रक्षाबंधन के दिन भाजपा के वार्ड स्तरीय पदाधिकारी सचिन कश्यप की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में चार्जशीट तैयार कर ली गई है। पुलिस इसे जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर देगी। मामले में तीनों आरोपी जेल जा चुके हैं, मुख्य आरोपी की मां को पुलिस ने आरोपी नहीं माना है।
विज्ञापन

28 अगस्त की रात सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ (वंशीनगला) इलाके में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि यह घटना रुपयों के लेनदेन और पुरानी रंजिश में हुई। सचिन की पत्नी की तहरीर पर बाबू उर्फ रोहित, अमित उर्फ भज्जी, उनकी मां और आशीष मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन बाद ही मुख्य आरोपी बाबू उर्फ रोहित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया था। कुछ दिनों बाद पुलिस ने आशीष को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमित उर्फ भज्जी कोर्ट में हाजिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि हत्या की विवेचना सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन कर रहे हैं। मामले में बाबू की मां की नामजदगी गलत पाई गई है। साक्ष्य संकलन अंतिम चरण में है। जल्दी ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed