फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Charged with fraud SP Crime

धोखाधड़ी के आरोप में फंसे एसपी क्राइम

Thu, 24 Dec 2015 02:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 24 Dec 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीएसी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर रहने के दौरान सिपाही के जीपीएफ एकाउंट से सात लाख रुपये निकालने के आरोप में एसपी क्राइम आदित्य वर्मा और बाबू फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ सिपाही ने 26 नवंबर को धोखाधड़ी करने के आरोप में एटा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीएसी के सिपाही रामसूरत का आरोप है कि उसका तबादला मिर्जापुर जिले में हो जाने के बाद उसकी जीपीएफ  पासबुक 43 वीं वाहिनी पीएसी(एटा) में ही रह गई थी। तत्कालीन पीएसी के डिप्टी कमांडेंट (वर्तमान में एसपी क्राइम बरेली) आदित्य वर्मा ने अपने कार्यालय के बाबू से सांठगांठ करके उसके जीपीएफ से सात लाख रुपये निकलवा लिए। उन्हीं से हस्ताक्षर से यह रकम निकाली गई, इसलिए यह सब उनकी जानकारी में था। वह पासबुक लेने के लिए पीएसी कार्यालय पहुंचा तो उसके सात लाख रुपये निकाले जा चुके थे। सिपाही रामसूरत ने एटा कोतवाली में एसपी क्राइम और बाबू राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा लिखे जाने के बाद एसपी क्राइम बुरी तरह से फंस गए हैं। उन्होंने सिपाही से बातचीत करके मसले को निपटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मेरा इस धोखाधड़ी के कोई लेनादेना नहीं है। बाबू ने पीएसी के सिपाही के जीपीएफ खाते से सात लाख रुपये निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। विवेचना के दौरान यह बात सामने भी आ जाएगी- आदित्य वर्मा, एसपी क्राइम 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed